13 जुआड़ी गिरफ्त में 50 हजार रूपये नगदी, 10 मोबाईल, 01 कार, 02 मोटर साईकिल
सहित 8,10,200 रूपये का मशरूका जप्त
कंजई के पास गेहरुटोला की पहाड़ी के नीचे जुआ फड़ चल रहा था
सिवनी – पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता व्दारा जुआ सट्टा एवं अवैध गतिविधियों के हेतु सख्त है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जी.डी. शर्मा के निर्देशन में एवं सी.एस.पी. पूजा पाण्डे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डूण्डासिवनी सतीश तिवारी व्दारा उक्त सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुये पूर्व में भी सक्रियता से कार्यवाही की जाती रही है जो इसी तारतम्य में मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि डूण्डासिवनी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कंजई के पास गेहरुटोला की पहाड़ी के नीचे जुआ फड़ चल रहा है, काफी लोग ताश के पत्तों पर हार जीत का दांव लगा रहे हैं की सूचना तस्दीक पर जो तत्काल थाना स्तर पर टीम गठित कर जुआ रेड कार्यवाही की गई जो जुआ फड पर 13 जुआडी जुआ खेलते मिले जिनके पास से एवं फड से कुल 50,200 रुपये नकद 52 ताश के पत्ते, एक त्रिपाल, एक ईयान कार, दो मोटर साईकिल एवं 09 एंड्राईड एवं 01 की पैड मोबाईल जप्त किया गया। बाद उक्त आरोपियों के विरुध्द मामला पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

कौन – कौन जुँआ खेलते पकडे गए और कौन – कौन है फरार
इसमें जिनका गिरफतार किया गया है उनमें केसरी पिता अंतराम यादव,नितेश पिता राजेन्द्र सूर्यवंशी,भीकम पिता हेमराज चंद्रवंशी,हरीराम पिता बारेलाल यादव,राम उर्फ रामस्वरुप पिता प्रेमलाल मर्सकोले,बब्लू पिता स्व.लक्ष्मण प्रसाद अहिरवार ,शमशाद उर्फ सोनू पिता वहीद कुरैशी,अमर पिता प्रेमीलाल श्रीवास्त्री,शेख समीम पिता शेख गफूर उम्र 39 साल,शंकर उईके पिता शहनशाह उईके,संजू कुमार पिता नरसिंह काकोडिया,शेख रमजान पिता शेख गुलाम,आकाश पिता रामलाल श्रीवास्त्री इस मामले में फरार आरोपियो ंघनश्याम गोस्वामी निवासी बरघाट नाका सिवनी गोविंद चन्द्रवंशी निवासी ग्राम भोमा,गोलू यादव उर्फ मामा निवासी बरघाट नाका टैगोर वार्ड सिवनी उल्लेखनीय है कि घनश्याम गोस्वामी जुआ खेल में खिलाने का आदी है जिस पर अन्य थानों में अपराध पंजीबध्द है, तीनों आरोपियों के घर पर दबिश दी गई जो अपनी सकुनत से फरार है जिनकी सरगमी से तलाश की जा रही है।

इस मामले में पुलिस को 50,200 रुपये नकद, दो मोटर साईकिल एमपी २२ एमएफ 2220, एमपी 22 एफ 8434, एक होण्डा ईयान कार क्र.एमपी २२ सीए 3119, 09 एंड्राईड एवं 01 की पैड मोबाईल। जुमला कीमती कुल 8,10,200 (आठ लाख दस हजार दौ सौ रुपये) इस मामले में पुलिस थाना डूंडासिवनी के निरीक्षक सतीश तिवारी, प्र.आर. शेखर बघेल, प्र.आर. सुन्दर श्याम तिवारी, प्र.आर. मनोज मरावी, आर. नीतेश राजपूत, आर. कृष्णकुमार भालेकर, आर. सीताराम जावरे, आर. चंद्रदीप हिवारे, रक्षा समिति सदस्य हिमांशु साहू का योगदान सराहनीय रहा।







