सिवनी – लोग विगत कई वर्षो से ठगी के शिकार होते जा रहे है जिसमें ठग अपनी चिकनी चुपडी बातो में भोले – भाले लोगो अपनी बातो में फॅसा लेते है और उन्हे अपना शिकार बना लेते है जैसे कुछ ठग किसानो से उनकी उपज को बाजार रेट से अधिक रेट में कीमत देने की बात करते है जिसके लिए वे बाकायदा समय मांगते है इसी समय का उपयोग करते हुए ये ठग कई सारे और भी किसानो को अपना शिकार बनाते है जैसे ही करोडो रूपयो का इनका हिसाब बन जाता है और इन्हे लगता है कि इतना पैसा हम कमा चुके है कि हमारा और हमारे परिवार का सारा जीवन ऐशो आराम से गुजर बसर हो जायेगा इसके साथ ही इन्हे यह भी रहता है कि ज्यादा से ज्यादा क्या होगा केस बनेगा और पेसी चलती रहेगी जिसमें बाकायदा वकील सारे मामले को संभाल लेगा इस बात को लेकर केस वर्षो बरस चलते रहते है। ऐसे ठगो को यह भी एहसास नही होता है कि जिस व्यक्ति ने अपनी खून पसीने से सीची उपज उन्हे सौपी है जिसके एवज में उस भोले – भाले किसान ने जाने क्या – क्या सपने संजोये किसी ने अपनी बेटी की शादी की सोची तो किसी ने अपनी पत्नि के ईलाज के बारे में सोचा तो किसी ने अपने बेटे या बेटी को शिक्षित करने के लिए शहर से बाहर भेजने के सपने देखे ऐसे लोगो पर क्या बीतती होगी आप अंदाजा नही लगा सकते। लेकिन यही ठंग बाकी की जिंदगी अपने परिवार को एक ही जगह रखकर और खुद दूसरी जगह किसी रिश्तेदार के यहा रहकर बाकी का जीवन बडे ही ऐश से गुजारते है ये ठग अपना और अपने परिवार का जीवन तो संवार लेते है लेकिन इन्हे दूसरो सैकडो परिवारो के दिल से निकलने वाली हाय की कतई चिंता नही होती। ऐसे ही कुछ ठग ऐसे भी होते है जो भोले – भाले बेरोजगारो को अपनी चिकनी चुपडी बातो में लगाकर किसी को नौकरी देने के नाम पर तो किसी से बैंक से चैपहिया वाहन फायनेंस कराकर उन वाहनो को अपने आफिस में लगाने की बात कहकर लाखो रूपये ऐठ लेेते है जिसमे ये लोग अपने उच्चाधिकारियो का नाम लेकर उन्हे भी शामिल कर लेते है ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया जहां कुरई तहसील अंतर्गत पोस्ट सुकतरा के छीतापार ग्राम के अभिषेक चैरसिया प्रभात नाग्या और अनिल चैरसिया ने पुलिस थाना पहुॅचकर शिकायत दर्ज कराई जिसमें बताया गया कि नौकरी देने के नाम पर उनके साथ एफसीआई के कुछ कर्मचारियोे ने ठगी की।

दो वर्षो में एफसीआई के अनिल सैलके और सुनिल सैलके तीस लाख की ठगी की
आगे पीडितो ने बताया कि एफसीआई के कर्मचारी सुनील सैलके एवं अनिल सैलके ने नौकरी लगाने के नाम पर उपरोक्त लोगो से दस – दस लाख रूपये ले लिया। जिसमें दिनाॅंक 13 फरवरी 2023 से लेकर 16 जून 2025 तक उक्त राशि दी गई। इस मामले में ठगो ने ना तो नौकरी ही दी और ना ही पीडितो को उनका पैसा वापस किया इस मामले में पीडितो ने बताया कि उनसे गाडी लगाने के नाम पर 50 – 50 हजार रूपये भी ठगी के आरोपियो ने लिये जिनका पेमेंट बाकायदा फोन पे और नगद भुगतान किया गया।
आफिस में फोरव्हीलर लगाने के नाम पर ठगो ने लिये 50 – 50 हजार रूपये
आगे पीडितो ने बताया कि एफसीआई के पांच फोर व्हीलर गाडी आफिस वर्क हेतु लगाने के लिए 50 हजार रूपये पर गाडी के एग्रीमेंट के नाम पर लिया गया जिसमें ना तो ठगो ने गाडी ही लगाई और ना ही पैसे वापस किये।
ठगो ने पीडितो से कहा जहां शिकायत करना है कर लो मै निपट लूॅंगा
पीडितो ने आगे बताया कि उनके द्वारा पैसे वापस मांगने पर एफसीआई के कर्मचारी सुनील सैलके और अनिल सैलके द्वारा राशि वापस नही की जा रही है साथ ही यह बोला जा रहा है कि गाडी लगेगी ना ही नौकरी दी जायेगी जहां शिकायत करना कर दो मै निपट लूॅंगा।

पीडितो ने बैक ठगो की बातो लगकर गाडी उठा ली उसका किश्त पड रही मंहगी
पीडितो ने आगे बताया कि एफसीआई में कार्यरत ठग अनिल सैलके और सुनील सैलके की बातो में आकर पीडितो ने नई गाडी खरीद ली जिसकी किश्त 42 हजार सात सौ चार रूपये प्रति माह जमा करना पड रहा है। जिसमें पीडितो को अनेक समस्याओ का सामना करना पड रहा है।
न्याय पाने पीडितो ने कलेक्टर और एसपी से लगाई गुहार
इस मामले में पीडितो ने जिला कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन और पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौपते हुए ठगो से पैसे वापस दिलाने की गुहार लगाते हुए ठगो के उपर कठोर कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में कोई भी ठंगो की बातो में आकर ठगी का शिकार ना हो सके और ठगी करने वाले भी ठगी करने से पहले सौ बार सोचे।







