सिवनी – पुलिस अधीक्षक सिवनी सुनील मेहता के द्वारा जिले मे चल रहे अवैध गतिविधियो पर नियत्रंण व वैधानिक कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना / चौकी प्रभारीयो को निर्देशित किया गया है। दिनांक 18/06/25 को मूखबीर के सूचना प्राप्त हुई की ग्राम खूंट का रहने वाला धर्मेन्द्र विश्वकर्मा अपने आधिपत्य में अधिक मात्रा मे हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब 15-15 लीटर वाली प्लास्टिक की केन मे भरकर बेचने के आशय से रखा हुआ है।

उक्त सूचना की प्राप्ति पर पुलिस अधीक्षक सुनिल मेहता के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जी.डी. शर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ललित गठरे के द्वारा थाना प्रभारी बरघाट को मय पुलिस स्टाफ के सूचना पर तत्काल कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया।

थाना प्रभारी बरघाट के नेतृत्व में तत्काल थाना स्तर पर पुलिस टीम द्वारा मूखबिर के बताये स्थान पर जाकर घेराबंदी कर एक आदमी को पकड़ा गया जिसके पास 15-15 लीटर वाली प्लास्टिक की 04 केन मिली उक्त व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम धर्मेन्द्र पिता स्व. सुरज विश्वकर्मा उम्र 22 साल निवासी ग्राम खूंट का रहने वाला बताया। उक्त व्यक्ति के पास रखी चारो केनो को चेक करने पर कुल 60 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब करीब 6000 रूपये की रखी होना पाया गया। उक्त शराब के संबंध मे संदेही आरोपी से वैध दस्तावेज चाहने पर किसी भी प्रकार के कोई दस्तावेज नही होना बताया जो आरोपी धर्मेन्द्र विश्वकर्मा का कृत्य 34 (2) आबकारी एक्ट से दण्डनीय पाये जाने से कुल 60 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब किमती 6000 रूपये की समक्ष गवाहो के जप्त कर कब्जा पुलिस मे लिया गया। आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी – धर्मेन्द्र पिता स्व. सूरज विश्वकर्मा उम्र 22 साल निवासी ग्राम खूंट थाना बरघाट जिला सिवनी जप्त संपत्ति – – 60 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब किमती 6000 रूपये ।

सरहानीय अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) ललित गठरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक मोहनीशसिंह बैस, सउनि. लुपेश राहंगडाले, आर.805 उमेन्द्र खरे, आर.741 संजू उइके, आर.593 मुकेश, आर.734 उलेश, आर.846 अनिल मर्सकोले आर. 783 केशरीनंदन एडे का विशेष योगदान रहा।