एक आरोपी का पूर्व से ही थाने में अपराधिक रिकार्ड,तीन आरोपियो में एक महिला भी शामिल
सिवनी – पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ न केवल सख्त है, अपितु प्रभावी कार्रवाई हेतु निर्देश प्राप्त हुए हैं एएसपी गुरूदत्त शर्मा एवं सीएसपी श्रीमती पूजा पाण्डेय के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस द्वारा शहर में अशांति फैलाने वाले एवं हिंसा की घटनाओं को अंजाम देने वाले तत्वों के विरूद्ध कार्रवाई करने तत्पर हैं।
एक बार जाकर दोबारा हमला करने की मंशा से आये हमलावर
इसी क्रम में दिनांक 19 जून 2025 को शाम करीबन 5.00 बजे शास्त्री वार्ड प्रशांत गैस एजेंसी के पास न्यू भारती मेडिकल स्टोर में 03 ग्राहक जिसमें 02 महिलाएं एवं 01 पुरुष थे डॉ. ज्योति झारिया द्वारा लिखी गई दवाईयां लेने आये तथा पर्ची में लिखी दवाईयों के बारे में दुकान में काम करने वाले कर्मचारी राकेश राय से पूछने पर राकेश राय द्वारा ग्राहकों से डॉ. साहब से दवाईयों के संबंध में विस्तृत जानकारी लेने को कहा गया तो ग्राहकों ने दुकान में कार्यरत कर्मचारी से अभद्र एवं आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने लगा जब राकेश राय द्वारा इसका विरोध किया गया तो ग्राहकों द्वारा गाली गलोच कर लडाई झगडा को उतावला होने लगा करने लगा तथा मोहल्ले में आग लगाने एवं देख लेने की धमकी देकर चला गया गये जिसके बाद दोबारा शाम करीबन 06.00 बजे अपने अन्य 02 साथियों के साथ दवाई की दुकान के अंदर आकर लडाई झगडा कर राकेश राय को हाथ मुक्के से मारपीट करने लगे तो राकेश बचकर भागने की कोशिश करने लगे तो एक व्यक्ति ने उसे धक्का देकर गिरा दिया तथा दूसरे व्यक्ति द्वारा उसे कैची से तथा एक अन्य व्यक्ति ने उसे लाठी एवं लात घुसों से मारपीट करने लगे जब नीलेश झारिया एवं अतुल मिश्रा बीच बचाब करने आये तो उनमें से एक व्यक्ति द्वारा नीलेश झारिया एवं अतुल मिश्रा को भी कैची से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाकर लहूलुहान कर जाते जाते दोबारा उलझे तो जान से मारने की धमकी दिये घटना की संपूर्ण विडियों सीसीटीव्ही कैमरा एवं परिचितों द्वारा अपने मोबाइल फोन पर बनाया गया जिसके आधार पर असफाक खान, भुरू, शमशेर एवं सरीफा के रूप में हमलावरों की पहचान की जाकर सभी आरोपियों के विरूध्द थाना कोतवाली सिवनी में सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीबध्द किया गया है प्रकरण की विवेचना जारी है एवं आरोपियों के विरूध्द प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाकर गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया हैं।
आरोपियो में अशफाक खान पिता अबजल खान उम्र 36 वर्ष निवासी हड्डी गोदाम ,फैज उर्फ भूरा खान पिता आबिद खान उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम गोपालगंज,शमशेर उर्फ शेरू खान पिता स्व. महमूद खान उम्र 28 वर्ष निवासी हड्डी गोदाम ,सरीफा पति अफजल खान निवासी उम्र 62 वर्ष निवासी हड्डी गोदाम सिवनी को गिरफतार किया गया है जिसमें थाना प्रभारी कोतवाली किशोर वामनकर, उनि दयाराम शरणागत, सउनि जयदीप सेंगर, प्र. आर. नवीन तिवारी, आर. अमित, अंकित, विक्रम, प्रतीक, महेन्द्र, सिध्दार्थ, आर. चालक इरफान की विशेष भूमिका रहीं।







