सिवनी 21 जून 25/ शनिवार 21 जून को 11 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का जिलास्तरीय कार्यक्रम जिला मुख्यालय स्थित फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते एवं विधायक सिवनी दिनेश राय शामिल हुए। इस अवसर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती डहेरिया, जिला भाजपा अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन, पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता, अपर कलेक्टर सी एल चनाप, अपर कलेक्टर सुश्री सुनिता खंडायत, आलोक दुबे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, सभी विभागीय अधिकारी कर्मचारियों, शिक्षकों एवं गणमान्य नागरिकों सहित छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित जनों द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के भोपाल से प्रसारित लाईव उद्बोधन को देखा एवं सुना गया तदोपरांत विशाखापटनम आंध्रप्रदेश से प्रसारित प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण भी देखा सुना गया एवं सभी जनों द्वारा सामान्य योग प्रोटोकॉल का योगाभ्यास किया गया। कार्यक्रम के अंत में सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते द्वारा सभी को नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया गया।

प्रेक्षक श्री वर्मा रविवार को सिवनी पहुंचेंगे
सिवनी 21 जून 25/राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिका परिषद सिवनी के वार्ड क्रमांक 11 के उप निर्वाचन प्रक्रिया के लिए राज्य प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्ति अधिकारी श्री पी.के. वर्मा को प्रेषक नियुक्त किया है।प्रेक्षक श्री वर्मा रविवार 22 जून को सिवनी पहुंचेंगे, श्री वर्मा से निर्वाचन संबंधी कार्यों के लिए प्रातः 9:30 बजे से 10:00 बजे तक सर्किट हाउस में भेंट की जा सकते हैं। प्रेक्षक श्री वर्मा का मोबाइल नंबर 8989133652 एवं 6267956123 है।

आई.एफ.एम.आई.एस में समग्र आईडी मेपिंग न होने की स्थिति में शासकीय कर्मचारियों का रुकेगा वेतन
सिवनी 21 जून 25/कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन ने जिले के सभी विभागों के आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को निर्देशित किया है कि माह जून 2025 तक समस्त शासकीय सेवकों का ई-केवायसी प्रक्रिया के तहत आई.एफ.एम.आई.एस. में समग्र आई डी का आधार के साथ मेपिग का कार्य पूर्ण कराया जाये। अन्यथा कि स्थिति में आई.एफ. एम.आई.एस. में सिर्फ ई-केवायसी पूर्ण किये गए शासकीय सेवको का ही माह जून 2025 का वेतन आहरण किया जाना सुनिश्चित करे ।







