सिवनी – अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पेंच टाइगर रिजर्व सिवनी के अंतर्गत आने वाले वन परिक्षेत्र खवासा (बफर) के अंतर्गत आने वाली खवासा बीट के कक्ष क्रमांक आर. 331 में स्थित पुराने नीलामी भवन का जीर्णोद्वार कर नया हॉल बनाया गया जिसका उदघाटन क्षेत्र संचालक पेंच टाइगर रिजर्व सिवनी द्वारा किया गया। इसके पश्चात क्षेत्र संचालक पेंच टाइगर रिजर्व सिवनी की उपस्थिति में सिवनी के विख्यात योग प्रशिक्षक रामेश्वर दुबे द्वारा सभी परिक्षेत्र से आए 95 अधिकारीकर्मचारियेां को योगाभ्यास करवा कर योग दिवस मनाया गया। योग को अपनी नियमित दिनचर्या में लाने हेतु एवं संतुलित जीवन शैली अपनाने हेतु शिक्षा भी योग के माध्यम से दी। पेंच के शामिल सभी अधिकारी, कर्मचारियों में अत्यंत उत्साह से भाग लेकर योग दिवस मनाया गया।








