मदनसिंह कटरे हुए सेवानिवृत्त ,रविन्द्र कुमार पटले हुए स्थानांतरित
पथ दिखाकर हमे,लो चले छोड़कर। हाथ मझधार में,लो चले छोड़कर।
है बड़ा बेरहम, ये बिदाई का दिन,हमारे साथी, लो चले छोड़कर
सिवनी – 30 जून को शास.उच्च.माध्य.विद्यालय गंगेरुआ में पदस्थ मदन सिंह कटरे (चतुर्थ श्रेणी) को सेवानिवृत्त होने तथा श्री रविन्द्र कुमार पटले(अध्यापक) के स्थानांतरित होने पर भावभीनी बिदाई दी गई। उक्त कार्यक्रम के मुख्यातिथि के रुप में सेवानिवृत्त हो रहे मदन सिंह कटरे, रविन्द्र कुमार पटले(स्थानांतरित) एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में शास.हाईस्कूल के प्राचार्य जी पी अग्रवाल, एस.के.चैरसिया सेवानिवृत्त शिक्षक, हरेंद्र पटले जनपद सदस्य, एन. आर.राणा अध्यापक(एमलबी विद्यालय सिवनीं), नन्दकिशोर पटले सरपंच गंगेरुआ रहे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रमुख पी सी भलावी ने की। सर्वप्रथम उपस्थित सभी मुख्यातिथि,विशिष्ट अतिथि एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष आदि ने माँ सरस्वती के छायाचित्र पर सुमन अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया। जिसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत की गई। उपस्थित सभी शिक्षकों ने मदन कटरे ,रविन्द्र कुमार पटले सहित सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए एन आर राणा ने मदनसिंह कटरे तथा रविन्द्र कुमार पटले के साथ बिताए लम्हों को याद किया। पी अग्रवाल ने कहा कि मदन सिंह कटरे व रविन्द्र कुमार पटले हमेशा अपने कार्यो के लिए याद किये जायेंगे। हरेंद्र पटले ने कहा कि आपके समर्पण एवं लगन हम सभी के लिए प्रेरणा स्त्रोत रहेगी। नन्दकिशोर पटले ने कहा कि मदन सिंह कटरे व रविन्द्र कुमार पटले का मार्गदर्शन सदैव मिलता रहे ऐसी हम सभी कामना करते हैं। कार्यक्रम का मंच संचालन कर रहे आनंद जायसवाल प्राथमिक शिक्षक द्वारा अभिनंदन पत्र का वाचन करते हुए कहा कि – अनुकरणीय हैं कर्म आपका,अग्रदूत आप कहलाओगे।
अभिनंदन हैं आज आपका,आप न भुलाए जाओगे। सेवानिवृत्त हो रहे मदन सिंह कटरे द्वारा विद्यालय में बिताए लम्हों को याद किया गया। रविन्द्र कुमार पटले ने कहा कि मेरे कार्यकाल में संस्था द्वारा जो सहयोग और सम्मान मिला उसे मैं हमेशा याद रखूंगा। कार्यक्रम ने अंत में सेवानिवृत्त हो रहे मदनसिंह कटरे एवं स्थानांतरित हो रहे रविन्द्र कुमार पटले को शाल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। संस्था की उच्च माध्यमिक शिक्षिका श्रीमती उषा साहू ने मदनसिंह कटरे व रविन्द्र कुमार पटले को सहज,सरल व्यक्तित्व के धनी निरूपित कर उपस्थित सभी अतिथियों का आभार प्रगट कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई। कार्यक्रम में मुख्यरूप से शास.उच्च.माध्य.विद्यालय गंगेरुआ के संस्था प्रमुख पी सी भलावी,शास.हाईस्कूल बीझांवाडा के संस्था प्रमुख जी पी अग्रवाल, एन. आर.राणा एमलबी सिवनीं, हरेंद्र पटले जनपद सदस्य, नन्दकिशोर पटले सरपंच गंगेरुआ, सेवानिवृत्त शिक्षक एस के चैरसिया(बरघाट), यू एस वट्टी जनशिक्षक गंगेरुआ, डी के गढ़पाल,श्रीमती उषा साहू, दीपक कुमार बिसेन, आर.आर दुर्गे,केशव डहेरिया,रितेश कुमार एडे, अंकित गजभिये,श्रीमती रोमा बोपचे,तेजसिंह ठाकुर,मनोज भोमले,अनिल कुमार राहंगडाले,युवराज कटरे, रामधन सोनवाने,रूद्रकुमार चैहान,जितेंद्र बघेल,राजदीप भालेकर,आनंद जायसवाल सहित जनप्रतिनिधि व ग्रामीणजन उपस्थित थे।
और अंत में
पतवार बिना नाव,सागर पार उतरती नही।
सेवानिवृत्त बिना,सेवा पूर्ण होती नही।
जथा नाम तथा गुण की,आप ज्योतित बाती हैं।
आपके यश की गाथा , पाठशाला गाती है।
इन्हें मिला सम्मान,इनकी महिमा भारी हैं।
इनकी महिमा वर्णन में,थकी कलम हमारी हैं।
बिदाई बेला पर करो स्वीकार,हमारा वंदन ।
शुभकामनाओ सहित,अर्पित है रोली चंदन।
एकांकी पन से बचने के लिये,खुद को व्यस्त रखना।
मिलो किसी चैराहे पर,तो दुआ सलाम रखना।
अमर सदा है शुभ करनी,जीव आत्मा अविनाश।
हार्दिक अभिनंदन करते हैं, गंगेरुआ ग्राम के वास।
देखो बसंत शत सुखी रहे,परिवार आपका।
माँ भगवती-शारदा से यही अनुरोध हैं हमारा।







