अटेंडेंस व्यवस्था के विरोध में राज्य शिक्षक संघ ने सौपा ज्ञापन
सिवनी – राज्य शिक्षक संघ ने 28 जून को मध्य प्रदेश के समस्त विकासखंड स्तर पर ई अटेंडेंस योजना को प्रदेश के समस्त विभागों में एक साथ लागू करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हैं!
राज्य शिक्षक संघ के जिला सचिव राकेश दुबे ने बताया की ई अटेंडेंस जैसी व्यवस्था थोप कर सरकार बार बार शिक्षकों को अपमानित कर रही हैं!
एक तरफ नित नये नए प्रयोग करके शिक्षकों को विभिन्न कामो में लगाया जाता हैं!
राज्य शिक्षक संघ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से आग्रह किया है कि शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त रखा जावे एवं जब तक अन्य विभागों में ई अटेंडेंस योजना प्रारंभ नहीं हो सकती तब तक शिक्षा विभाग में इसे स्थगित किया जाए।
जिला मुख्यलाय में तहसील दार नितिन कुमार चैधरी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा गया!
ज्ञापन सोपने वालों में पी डहेरियां, कमलेश परिहार, बृजमोहन सनोड़िया,राकेश दुबे,सुनील तिवारी, यजुवेन्द्र बघेल,रामकृष्ण दुबे, सुनील शुक्ला कीर्ति दहेरियां कविता राय और शिक्षक की उपस्थिति रही!
राकेश दुबे जिला सचिव राज्य शिक्षक संघ उपस्थित रहे तो वही यह भी देखा गया है कि शिक्षक समय पर स्कूल नही जा रहे और स्कूल के छूटने से पूर्व ही अपने घर की ओर रवानगी कर लेते है ऐसी स्थिति में विद्यार्थियो के भविष्य से खिलवाड करना क्या उचित होगा तो वही सरकार द्वारा अतिथि शिक्षको के लिए शाला लगने से आधा घंटा पूर्व और और शाला छूटने से आधा घंटा पूर्व पहुॅचने के भी संकेत मिले है जिससे शाला के पठन पाठन में सुधार की संभावना व्यक्त की जा रही है।