सिवनी। उदय पब्लिक स्कूल सिवनी की कक्षा आठवीं की छात्रा मिष्टी जेठानी ने अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित फेस पेंटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

यह प्रतियोगिता पेंच टाइगर रिजर्व, सिवनी द्वारा बाघ दृ संपूर्ण प्रकृति का प्रतीक विषय पर आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता का उद्देश्य बाघ संरक्षण और जैव विविधता के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। मिष्टी की कलात्मक प्रतिभा और रचनात्मकता को देखते हुए पेंच टाइगर रिजर्व प्रबंधन द्वारा उन्हें द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विद्यालय परिवार ने मिष्टी की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और विद्यार्थियों को इस प्रकार की गतिविधियों में भाग लेकर प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।







