लापरवाही बरतने वाले 25 अधिकारियों पर लगा अर्थदण्ड

152

किसी को 100 तो किसी को 200 तो किसी को 300 सबसे ज्यादा रेखा देशमुख सीईओ जनपद सिवनी को अर्थदंड लगा 400 रूपये का
सिवनी – कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री संस्कृति जैन ने सी.एम. हेल्पलाईन में 50 दिवस से अधिक समय से लंबित तथा लेवल आफिसर द्वारा शिकायतों को नियमित अडेंट नहीं किया जाना एवं लेबल अधिकारी द्वारा बिना निराकरण दर्ज कर अनिराकृत शिकायतें ( सीएम हैल्पलाईन ) शिकायतें अगले लेबल पर पहुंचना जैसी लापरवाही पाए जाने पर कुल 25 लेवल ऑफिसर पर प्रति शिकायत राशि रु. 100 – के मान से 4000 रूपये का अर्थदण्ड अधिरोपित करने के आदेश जारी किए हैं।
जिन्हे लगा 200 रूपये अर्थदंड
जिसमें चतुर्भुज पटेल कार्यपालन अभियंता लखनादौन, अरूण मर्सकोले कनिष्ठ अभियंता घंसौर, श्रीमती उषा मैराल परियोजना अधिकारी कुरई, शेफाली अग्रवाल तहसीलदार पर घंसौर पर 200 – 200 रूपये,
जिन्हे लगा 100 रूपये अर्थदंड
सुमित पाठक कनिष्ठ अभियंता छपारा, ओंमकार सिंह ठाकुर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत धनौरा, श्रीमती प्रतिभा मिश्रा महाप्रबंधक प्रधानमंत्री ग्राम सडक केवलारी, नरेन्द्र कुमार कनिष्ठ अभियंता धारना, श्रीवंती परते खनि.निरीक्षक केवलारी, मुकेश वाडिवे खनि. निरीक्षक कुरई, संदीप श्रीवास्तव अनुविभागीय अधिकारी बरघाट, सौरभ मरावी तहसीलदार छपारा,आर के हनुमंते कार्यपालन यंत्री धनौरा, डॉ. अभिषेक रायकवार विकासखंड चिकित्सा अधिकारी कुरई, रानी शुक्ला असिस्टेंड कमिश्नर वाणिज्य कर विभाग, नवमीदास चैकिकर जिला पंजीयक, वेदप्रकाश पुरी गोस्वामी मुख्य नगरपालिका अधिकारी बरघाट, मेघा शर्मा अनुविभागीय अधिकारी सिवनी, रविशंकर ठाकुर बी आर सी सी छपारा, महेश कुमार गौतम प्राचार्य सिवनी पर 100 – 100 रूपये।
चार लोगो को लगा 300 – 300 रूपये का अर्थदंड
प्रकाश मार्को सचिव सह जिला नोडल अधिकारी मंडी, सुश्री अंजू भारती मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कुरई, धमेन्द्र उइके सांख्यिकीय अधिकारी घंसौर ,दिग्गविजय परस्ते तहसीलदार लखनादौन पर 300 – 300 रूपये।
सिर्फ सीईओ जनपद सिवनी को लगा 400 रूपये का अर्थदंड
रेखा देशमुख मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सिवनी पर 400 रूपये, का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया है। आदेशानुसार अधिरोपित अर्थदण्ड की राशि जिला रेडक्रास सोसायटी, जिला सिवनी खाते में जमा करने के आदेश अधिकारियों को दिए गए हैं।