सिवनी – गुरूवार 21 अगस्त को सिवनी मध्यप्रदेश के विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा एक स्पेशल रेलगाााड द्वारा उत्तरप्रदेश स्थित अयोध्या धाम के लिए यात्रियो का एक जत्था रवाना हुआ जिसमें लगभग 1050 यात्री रेलगाडी से अयोध्या राजाराम के दर्शन करने पहुॅचे जहां बडे ही उत्साह के साथ सबसे पहले यात्रियो ने सरयू नदी में स्नान के बाद हनुमानगढी में हनुमानजी के दर्शन के बाद रामलला के दर्शन किये जिसके बाद वापस यह दल पुनः उसी स्पेशल यात्री गाडी में बैठकर 23 अगस्त की शाम लगभग 8.30 बजे सिवनी पहुॅचे।

साढे आठ सौ की जगह अयोध्या गए 1 हजार से भी ज्यादा यात्री
आपको बता दें यात्रा से पूर्व पूरा का पूरा रेल्वे स्टेशन अयोध्याधाम की यात्रा जाने की खुशी में इतने झूम रहे थे कि सबके मुख पर सिर्फ मुस्कान और जयश्रीराम के नारे निकल रहे थे इसी दौरान यह अवसर इतना खुशी का था जिसे शब्दो में पिरोना एक कठिन काम लग रहा था क्योंकि अवसर ही कुछ ऐसा था जब सिवनी मध्यप्रदेश के पहली बार कोई इतना बडा दिलवाला अपने खर्चे से सभी विधानसभा के नागरिको को यह यात्रा करवाने जा रहा था आपको बता दें इस अवसर पर सिवनी विधानसभा के अलावा अन्य दूसरी विधानसभा के लोग भी शामिल हुए जो लिस्ट तैयार की गई थी जिसमें लगभग साढे आठ सौ लोगो के नाम थे लेकिन जब इस स्पेशल गाडी में गिनती की गई तो लगभग 1050 लोगो की गिनती हुई यह स्नेह था सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन के प्रति नागरिको का जो दूसरी विधानसभा के नागरिक भी इस यात्रा में शामिल हुए।

हर डिब्बे में जाकर सभी यात्रियो की हालचाल लेते रहे मुनमुन राय
जिसके बाद इस यात्री गाडी को विधायक दिनेश राय ने हरी झंडी दिखाकर लगभग 2 बजकर 30 मिनिट पर बाजे – गाजे के साथ रवाना किया।

विधायक ने हर यात्री डिब्बे में पहुॅचकर यात्रियो को स्वयं पिलाई चाय
जिसके बाद नैनपुर पहुॅचने पर सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने स्वयं अपने हाथो से हर डिब्बे में जाकर यात्रियो के चाय बांटा जिसके बाद लगातार विधायक हर डिब्बे में जाकर यात्रियो का हालचाल लेते रहे साथ ही समय – समय पर भोजन की व्यवस्था नास्ते का इंतजाम सबसे मजे की बात तो यह रही कि हर बोगी में जाकर विधायक अपने सबका हालचाल लेते रहे।

हर यात्री राममय होकर भक्ति रूपी गंगा में लगा रहा था डुबकी
साथ ही हर बोगी में सत्संग चलता रहा कोई भजन गा रहा था तो कोई अपने अपने अध्ययन के आधार पर शास्त्रार्थ कर रहे थे इस अवसर पर कई सारी बाते ऐसी भी सुनी जो हमने कभी रामायण महाभारत जैसे शास्त्रों में ना लिखी देखी हो पर अन्य शास्त्रों उनका उल्लेख उनके द्वारा बताई गई। जहां यह यात्री गाडी गई लगभग हर जगह सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन का स्वागत किया गया।

यात्रियो के साथ विधायक और उनका बेटा स्टेशन से धर्मशाला तक चले पैदल
जिसके बाद अयोध्याधाम पहुॅचते ही समस्त यात्रियो के साथ विधायक स्वयं और साथ में उनका छोटा बेटा कान्हा रेल्वे स्टेशन से धर्मशाला तक पैदल चले साथ ही समय समय पर वहा पर यात्रियो के लिए रूकने के अलावा भोजन आदि की व्यवस्था भी उत्तम दर्जे की की गई।
यह कोई साधारण मनुष्य नही विधायक के रूप में देवदूत है
हर किसी के मुख पर एक ही बात थी और वो बात थी कि यह कोई देवदूत है जो हमारे सिवनी का विधायक बनकर आया है और हमारी हर छोटी बडी समस्या को सुनता है उन समस्याओ का समाधान करता है भगवान दिनेश राय को अच्छा रखे और अब विधायक ही नही मंत्री भी बने।
एैतिहासिक विशाल निर्माणाधीन मंदिर में विराजित है रामलला
जैसे ही सभी यात्री अयोध्या पहुॅचे वहा पर भी विधायकजी का बाजे – गाजे से स्वागत किया गया जिसके बाद सबसे पहले सभी ने लगभग 1 बजे के आसपास सरयूजी में स्नान करके सीधे आटो से हनुमानगढी पहुॅचे जहां के बाद राममंदिर पहुॅचे जहां पर सबसे पहले सभी ने अपना – अपना सामान जैसे मोबाईल घडी या जो भी सामान था उसे लाकर में रखवाया जिसके बाद आगे बढे जहां चप्पे – चप्पे पर सुरक्षा के कडे इंतजाम रहे आगे बढने पर सिर से लेकर पैर तक पूरी चैकिंग की जाती है फिर आगे दिव्य रामलला के दर्शन हुए जैसे ही इस मंदिर से बाहर निकले भगवान राम मंदिर से प्रसाद का पैकेट मिला जिसके बाद सीतारसोई में ताजी खिचडी का ऐसा स्वाद जिसके पाते ही अदभुत दिव्य सतुष्टि का अनुभव हुआ यह और कुछ भी नही सिर्फ राजन्मभूमि में जन्मे रामलला के दर्शन हुए।
विधायक दिनेश राय का इंतजाम देख संभी यात्री दंग रह गये
जिसके बाद दर्शनार्थियो ने और भी अन्य मंदिरो के दर्शन कर दोपहर का भोजन करने के उपरांत रात्रि का भोजन करने के उपरांत चाय पी और रात्रि 10 बजे पुनः यह यात्री टेªन सिवनी की ओर रवाना हुई जिसमें भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न मंडल अध्यक्षो के साथ उनके कार्यकर्ताओ का उत्साह देखते ही बन रहा था यात्रियो को चाहे पानी पिलाना हो या चाय नाश्ता या बिस्किट समय – समय पर प्रत्येक यात्रियो तक पहुॅचाने का कार्य उनके द्वारा ईमानदारी से किया गया और टेªन फिर 23 तारीख की रात्रि साढे आठ बजे सिवनी पहुॅची जहां बाजे गाजे के साथ उनका स्वागत किया गया विधायक दिनेश राय मुनमुन को पुष्पमाला पहनाकर स्वागत व्यक्त कर आभार व्यक्त किया गया।







