सिवनी – मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौपते हुए प्रदेश के शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारी की पांच सूत्रीय न्योचित मांगों का निराकरण करने के संबंध में एक ज्ञापन सौपा। नगर के अंबेडकर चैक में शुक्रवार के दिन एक दिन का उपवास रख पांच सूत्रीय मांगो में एनपीएस धारी समस्त विभागों अधिकारियों-कर्मचारियों एवं शिक्षकों की पुरानी पेंशन स्कीम ( ओपीएस ) लागू करें एवं निजीकरण को समाप्त किया जायें। राज्य शिक्षा सेवा में नियुक्त शिक्षकों को प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि की गणना कर (ग्रेच्युटी एवं अवकाश नगदी का लाभ) वरिष्ठता लागू करें। एनपीएस धारी मृतक शासकीय सेवक के आश्रित परिवार को केन्द्रीय कर्मचारियों के समान राज्य के कर्मचारियों को परिवार पेंशन स्कीम तत्काल लागू करें। यूपीएस नहीं, एनपीएस नहीं, मध्यप्रदेश सरकार ओपीएस (पुरानी पेंशन स्कीम) लागू करें। (मध्यप्रदेश शासन द्वारा गठित यूनिफाइड पेंशन स्कीम समिति का विरोध करते हैं।) शिक्षकों के लिए अपमानजनक व्यवस्था ई-अटेंडेंस व्यवस्था तत्काल समाप्त की जायें। ज्ञापन में आगे शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारी की पांच सूत्रीय न्यायोचित मांगों को सहानुभूति पूर्वक विचार कर अविलम्ब निराकरण करने की मांग की गई।







