सिवनी – बेहद ही दुख के साथ आपको सूचित करना पड रहा है कि मेरे अजीज मित्र बढता क्राईम के संपादक लूघरवाडा निवासी श्री सुधीर बघेल जी का आज दिनाॅंक 07 सितम्बर 2025 को सायंकाल सात बजे निधन हो गया है। जिनका अंतिम संस्कार कल 08 सितम्बर 2025 को सुबह 10 बजे मोक्षधाम लूघरवाडा में होगा। आज बहुत बडी क्षति सिवनी जिले के लिए हुई है जिसमें जाने माने पत्रकार सुधीर बघेल हमारे बीच नही रहे भले ही वे हमारे बीच नही है लेकिन हमारी यादो में हमेशा रहेंगें क्योकि वे हमेशा एक अच्छी सोच के साथ काम करते रहे है। ज्यादा शब्द नही है उनके लिए क्योकि मै बेहद ही दुखी और व्यथित हूॅं भाई सुधीर बघेल के निधन की खबर जैसे ही मैने फेसबुक में देखा तब से मन बहुत दुखी है।







