सिवनी – आज जब भी व्यक्ति को कही से असुरक्षा लगने लगती है तो आदमी पुलिस थाने की ओर रूख इसलिए करता है क्योकि उसे पुलिस पर पूरा भरोसा होता है कि हमें सुरक्षा सिर्फ पुलिस ही दे सकती है और इसी बात की कसमें जब पुलिस की नौकरी लगती है तो हर पुलिस का जवान देश भक्ति जनसेवा की कसमें खाता है लेकिन जब रक्षक ही भक्षक बन जाये तो आदमी किस पर भरोसा करें क्योकि सेना तो देश की सुरक्षा में लगी है और आंतरिक सुरक्षा के लिए पुलिस होती है जब हर छोटा बडा आदमी किसी भी तरह की समस्या होने पर पुलिस के पास जाता है और अनेक बडे अफसरो से लेकर छोटे कई सारे ऐसे भी कर्मचारी है जो अपनी जिम्मेदारी का पूरा निर्वहन करते है लेकिन कुछेक वर्दीधारी अधिक धनलिप्सा के लालच में किसी को भी किसी भी मामले में फसाने से बाज नही आते है। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है जिसमें कुछ वर्दीधारी पुलिस के जवानो ने आठ सितम्बर 2025 की शाम लगभग तीन बजे एक व्यक्ति जो मैजिक के चालक के रूप में कार्य करता जिसका नाम महादेव प्रजापति बताया जा रहा है जो कि मैजिक क्रंमाक एमपी 22 बीए 1280 से शहर आया वह अपने परिवार में किसी के लिए दवा लेने हीरा मेडिकल में दवा खरीद रहा था महादेव ने बताया कि तभी कुछ पुलिस वाले आये और उसे वाहन समेत कोतवाली थाना लेकर गए गाॅंजा रखने के आरोप में लेकर आ गए जिसके पास कुछ नही मिलने पर जिसके बाद एक दलाल ने मामले को निपटाने के नाम पर तीस हजार रूपयों की मांग की नही तो जिस मैजिक वाहन को चलाकर वह अपने परिवार का उदर पोषण करता है उस वाहन को राजसात करने की धमकी उसे दी जाने लगी जिसके डर से उसने एक शोएब नामक व्यक्ति को फोन पे से पैसो ट्रांसफर कर दिया जिसके बाद उसके द्वारा कहा गया कि जब मैने कोई गुनाह नही किया है तो फिर मुझे यहा क्यो बिठा कर रखा गया है मुझे मैडम के पास ले चलो इसमें जिसे थाने में जिन वर्दीधारियो ने बिठा कर रखा था उसने या तो नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति पूजा पांडे के सामने ले चलने की बात रखी हो या फिर पुलिस अधीक्षक शिमाला प्रसाद के पास जाने की गुहार लगाई हो लेकिन उस बेगुनाह को आखिर किस बात की सजा तीस हजार रूपये देकर चुकानी पडी यह समझ से परे है और फिर जिन वर्दीधारियो का नाम आ रहा है वे यदि कोतवाली में पदस्थ नही है तो फिर उस व्यक्ति को वर्दीधारी कोतवाली क्यों लेकर गए और फिर शाम को उसकी गाडी का एक हजार रूपये चलान काटकर उसे वापस क्यों किया गया अब यह जाॅच का विषय बन गया है। अब देखना होगा कि उॅट किस करवट बैठता है। हालाॅकि इस मामले में एक आडियो वायरल हो रहा है जिसकी पुष्टि संवाददूत न्यूज नही करता है।






