सिवनी ( संवाददूत ) – 67 वीं राष्ट्रीय शालेय जिमनास्टिक प्रतियोगिता जो दिनांक 16 दिसंबर से 23 दिसंबर 2023 तक छत्रशाल स्टेडियम नई दिल्ली में आयोजित होने जा रही है जिसमें म.प्र. की टीम में सिवनी से 09 खिलाडिय़ों का चयन किया गया है जिसमें मॉर्डन हाई सेकंडरी स्कूल सिवनी के छात्र अनेक पंचेश्वर अंडर-17 बालक वर्ग एवं सभी खिलाड़ी ,09 दिसंबर से 14 दिसंबर 2023 तक प्री-नेशनल कोचिंग कैम्प जो कि इंदौर में आयोजित किया गया है जिस हेतु चयनित खिलाड़ी रवाना हुए। अत: जिले एवं स्कूल के खिलाडिय़ों के लिए मॉर्डन स्कूल के डायरेक्टर श्री जनक तिवारी एवं प्राचार्या डॉ वंदना तिवारी ,संतोष चौबे संतोष अग्रवाल एवं खेल शिक्षक मनीष मोनू मिश्रा वा सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रशंसा व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।







