सिवनी – जुॅआ सटटा एक सामाजिक बुराई है जिसके चलते जाने कितने परिवार सीधी साधी जिंदगी जीने के बजाए दुख भरी जिंदगी जीने को मजबूर हो जाते है यह सब कुछ चंद समय में धनवान बनने की चाह में होता है लेकिन ऐसा होता नही है जो व्यक्ति एक बार इस दलदल में फसता वो फसता चला जाता है और एक ना एक दिन अपनी बारी आने का इंतजार करता है और वह जब तक पूरी तरह बरबाद ना हो जाय तब तक वह सिर्फ इंतजार इतजांर और सिर्फ इंतजार करता है जिसमें जुॅआ सटटा खेलने वाला तो बरबाद होता ही इसमें सिर्फ खिलाने वाला आबाद होता है इस मामले में पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता जुआ-सट्टा एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त है साथ है पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में समय- समय पर कोतवाली पुलिस द्वारा जुआ-सट्टा रेड़ कार्रवाई की जाती रही हैं, इसी क्रम में एएसपी दीपक मिश्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती श्रृध्दा सोनकर के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस द्वारा जुआरियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए कर्वे कालोनी दसलागर के पास सिवनी में सट्टा पट्टी लिख रहे 05 सटोरियों को घेराबंदी कर रेड़ कार्रवाई करते हुए धर दबोचा।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 24 दिसम्बर 2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई है कि कर्वे कालोनी दसलागर के पास सिवनी में कुछ लोग सट्टा पट्टी लिखकर रुपये पैसों का दांव लगाकर हार जीत का खेल रहे जो तत्काल टीम गठित कर घेराबंदी कर दबिश देकर 05 सटोरियों को पकड़ने में सफलता हासिल हुई जिसमें सटोरियों के पास से नकदी 4100 रुपये एवं सट्टा पट्टी मिलने पर विधिवत् जप्त कर 05 प्रकरण सट्टा एक्ट के तहत अपराध पंजीबध्द किया गया।
नाम सटोरीः- 1. लता कुल्हाडे पति धनीराम कुल्हाडे उम्र 45 वर्ष निवासी भैरोगंज सिवनी जिला सिवनी

  1. धनीराम पिता टेकचंद कुल्हाडे उम्र 52 वर्ष निवासी कर्वे कालोनी सिवनी थाना कोतवाली जिला सिवनी, 3. अनखलाल पिता बारेलाल कुमरे उम्र 64 वर्ष निवासी कन्हान पिपरिया थाना कान्हीवाड़ा जिला सिवनी, 4. संतोष पंचेश्वर पिता रामेलाल पंचेश्वर उम्र 28 वर्ष निवासी परतापुर रोड़ बायपास थाना कोतवाली जिला सिवनी, 5. सुखराम परते पिता विष्णु परते उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम भोमाखेड़ा थाना बंडोल जिला सिवनी इस मामले में कुल 4100 रुपये नकदी एवं सट्टा पट्टी जप्त किये गए।