सिवनी एवं छपारा स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का किया गया औचक निरीक्षण
सिवनी – कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग सिवनी द्वारा सतत खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर विभिन्न खाद्य पदार्थों के गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु नमूना लेने की करवाई की जा रही है।
इसी कड़ी में दिनांक 05 जनवरी 26 को नटराज स्वीट्स से समोसे, मगज के लड्डू, नमकीन, सेव, केसर पेड़ा का नमूना गुणवत्ता जांच हेतु लिया गया। कोहिनूर रेस्टोरेंट से पनीर, मूंगफली तथा हनी फैमिली रेस्टोरेंट से आटा चावल का नमूना गुणवत्ता जांच हेतु लिया गया।

कोहिनूर एवं हनी रेस्टोरेंट के निरीक्षण के दौरान खाद्य सामग्री अस्वस्थ परिस्थितियों में पाए जाने एवं निर्माण करने, किचन में साफ सफाई की कमी तथा वेज एवं नॉनवेज खाद्य सामग्री का भंडारण तथा निर्माण एक ही स्थल पर किए जाने के कारण उक्त दोनों प्रतिष्ठानो खाद्य पंजीयन निलंबित कर खाद्य सुरक्षा मानव अधिनियम 2006 की धारा 32 के अंतर्गत इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया तथा खाद्य सेवाओं को प्रतिबंधित किया गया।
जांच दल द्वारा खाद्य कारोबार कर्ताओं को स्वच्छ वातावरण में गुणवत्ता युक्त खाद्य सामग्री निर्माण एवं भंडारण करने के निर्देश दिए गए।