सिवनी – कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक सिवनी श्रीमति शीतला पटले के मार्गदर्शन तथा के. के. सोनी, महाप्रबंधक के निर्देशन में राज्य स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने के लिये जिले की दो बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों को एनसीडीसी राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम द्वारा दिनांक 06 जनवरी 2026 को भोपाल में पुरस्कृत किया गया है।


अपैक्स बैंक भोपाल के समन्वय भवन में आयोजित मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की बैठक दिनांक 06 जनवरी 2026 में राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम, सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार-क्षेत्रीय निदेशालय, भोपाल द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्राथमिक सहकारी संस्था (सहकारिता मंत्रालय की पहल) श्रेणी का उत्कृष्टता पुरस्कार 2025 संतकुमार राजपूत, प्रबंधक बीपेक्स बांकी तथा सर्वश्रेष्ठ प्राथमिक सहकारी संस्था श्रेणी का योग्यता पुरस्कार 2025 गणेश सिंगौर, प्रबंधक बीपेक्स खैरापलारी को सहकारिता मंत्री विश्वास सांरग द्वारा दिया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में प्रमुख सचिव सहकारिता डी.पी. आहूजा, आयुक्त सहकारिता मनोज पुष्प तथा प्रबंध संचालक मनोज कुमार गुप्ता अपेक्स बैंक भोपाल की गरिमामय उपस्थिति रही तथा बैंक के महाप्रबंधक के. के. सोनी भी उक्त कार्यक्रम में उपस्थित रहें। साथ ही उक्त दोनों समितियों को शील्ड, प्रमाण पत्र भी प्रदान किये गये।