सिवनी – मंगलवार को जनसुनवाई में पहुॅचकर आजीविका महिला स्वसहायता ट्रस्ट दिल्ली जिला सिवनी के प्रदेशाध्यक्ष होरीलाल पगारे ने बताया कि उक्त समूह के द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 में कार्यरत भोजन एवं नाश्ता का भुगतान अभी तक बाकी है आगे श्री पगारे ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान स्वसहायता समूहों द्वारा दिनाॅक 18 एवं 19 अपै्रल 2024 को मतदान केन्द्रों पर नियुक्त मतदान दलो हेतु भोजन नाश्ता व्यवस्था का कार्य नियमानुसार पूर्ण किया गया। भुगतान न होने पर इस सबंधं में दो बार दिनाॅंक 4 नवम्बर 25 एवं 23 दिसम्बर 25 को आवेदन दिया गया लेकिन आज तक इस भुगतान संबंधि किसी तरह की कार्रवाई नही की गई।
आगे पीडित ने बताया कि संबंधित स्वसहायता समूहों द्वारा किए गए कार्य का लंबित भुगतान तत्काल किया जाए नही तो स्वसहायता समूह विवश होकर वैधानिक कार्रवाई करते हुए जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन करने को विवश होगा जिसकी सम्पूर्ण जवाबदेही जिला प्रशासन की होगी। इस मामले में पीडित ने बताया कि जनसुनवाई में शिकायत के दौरान कलेक्टर ने बताया कि इसका भुगतान आज से तीन महिने पहले संबंधित जनपद को भेजा जा चुका है लेकिन जनपद द्वारा किन कारणो से भुगतान रोका गया यह सबसे बडा यक्ष प्रश्न है। आखिर जनपद के सीईओ और बाबू अखिर सालो से अटके भुगतान को क्यो रोके हुए है इसका भी जवाब उन्हे देना होगा। अखिर जनता को क्यो परेशान किया जा रहा है।







