सीसीटीव्ही फुटेज देखने के बाद मामले ने तूल पकडा

सिवनी – सिवनी स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल में एक गंभीर एवं निंदनीय घटना सामने आई है, जिसमें विद्यालय के एक शिक्षक द्वारा छात्र को माथे पर तिलक लगाकर विद्यालय आने पर उसे बेरहमी से पीटा गया जिसके बाद प्रबधंन द्वारा पूछे जाने पर घटना से इंकार कर दिया गया लेकिन सीसीटीव्ही फुटेज देखने के बाद मामले ने तूल पकडा।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा सेंट फ्रांसिस स्कूल परिसर में विरोध प्रदर्शन

इस मामले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ( एबीवीपी ) द्वारा सेंट फ्रांसिस स्कूल परिसर में विरोध प्रदर्शन किया गया। परिषद के कार्यकर्ताओं ने विद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उक्त शिक्षक एवं जिम्मेदारों पर तत्काल एवं उचित कार्रवाई की मांग की।
इसके पहले भी इस स्कूल में एक मामला बहुत तेजी से गरमाया था जिसमें बच्चो को पुराना बासा केक खिलाया गया था जिससे बच्चो को फुड प्वाजिनिंग हो गई थी जिसके बाद असेबली में प्रार्थना के समय भारत माता के नारे लगाने पर रोक लगाई गई थी जिसमें बच्चो को सस्पेड कर दिया गया था जिसके बाद विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओ द्वारा विरोध जताया गया था इस तरह के स्कूल प्रबंधन द्वारा राष्ट्रविरोधी घटनाक्रम के बाद विद्यार्थी परिषद के विरोध होने के बाद भी स्कूल प्रबंधन में किसी तरह का परिवर्तन ना होने के बाद फिर एक बार सेंट फ्रांसिस स्कूल सुर्खियो में छा गया है परिषद ने स्पष्ट किया कि शिक्षा संस्थानों का उद्देश्य छात्रों का सर्वांगीण विकास होना चाहिए, न कि उन पर किसी भी प्रकार का मानसिक या सामाजिक दबाव बनाना।
परिषद ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी शिक्षक एवं संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए ठोस दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र उचित कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन द्वारा आंदोलन को और अधिक उग्र किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन एवं विद्यालय प्रबंधन की होगी।