सिवनी – दिनांक 02 जनवरी 2026 को समीर खान निवासी गांधी वार्ड नया मोहल्ला सिवनी द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट लेख कराया कि दिनांक 01 जनवरी 2026 की रात्रि करीबन 10.00 बजे सैजान उर्फ सैजू खान, सैफ अली खान, नवीस खान द्वारा क्रिकेट में विवाद को लेकर प्रार्थी समीर खान एवं उसके छोटे भाई उवैस खान के साथ चाकू, बैट एवं हाथ मुक्के से प्राणघातक हमला कर गंभीर रुप से घायल करने पर सभी आरोपियों के विरूध्द धारा 296 (बी), 109(1), 115(2), 118(1), 351(2),3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया एवं तत्काल थाना स्तर पर टीम गठित कर सभी फरार आरोपियों की संभावित लगातार तलाश पतासाजी की जा रही थी जो आज दिनांक 18 जनवरी 2026 को घसियारी मोहल्ला में इमरान अली के मकान में सभी आरोपियों के छुपे होने की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दबिश देकर तीनों आरोपियों को पकड़ा कर गिरफ्तार किया जाकर सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है जहां माननीय न्यायालय द्वारा सभी न्यायिक हिरासत में जिला जेल सिवनी भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता अपराधों की रोकथाम के खिलाफ न केवल सख्त है, अपितु प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देश प्राप्त हुए हैं जो एएसपी दीपक मिश्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती श्रृध्दा सोनकर के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस द्वारा क्रिकेट के विवाद को लेकर प्राणघातक हमला करने वाले 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।
गिरफ्तार आरोपी – 1. सैजान उर्फ सैजू खान पिता बबलू खान उम्र 19 वर्ष निवासी घसियारी मोहल्ला शहीद वार्ड सिवनी थाना कोतवाली जिला सिवनी।
- सैफ अली खान पिता सौकत अली खान उम्र 20 वर्ष निवासी घसियारी मोहल्ला शहीद वार्ड सिवनी थाना कोतवाली जिला सिवनी।
- नवीस खान पिता नसीम खान उम्र 19 वर्ष निवासी गांधी वार्ड नया मोहल्ला सिवनी थाना कोतवाली जिला सिवनी।
विशेष भूमिका – थाना प्रभारी कोतवाली सतीश तिवारी, उनि दयाराम शरणागत, डालचंद ग्यारसिया, सउनि जसवंत ठाकुर, प्र.आर. मनोज पाल, मुकेश गोडाने, आर. सतीश इनवाती, सिध्दार्थ दूबे, लोकेश सरयाम, सौरभ ठाकुर, प्रदीप चैाधरी, प्रतीक बघेल एवं चालक इरफान की सराहनीय भूमिका रही।







