सिवनी – दिनांक 08 जनवरी 2026 को प्रार्थिया रुकसाना बेगम निवासी घसियारी मोहल्ला सिवनी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि इसके मकान से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात एवं नकदी 50000 – रुपये चोरी कर लेने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 20/2026 धारा 331(4), 305 (।) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया
इसी प्रकार दिनांक 14 जनवरी 2026 को प्रार्थी वजीर खान निवासी सूफी नगर सिवनी रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 14 जनवरी 2026 को सुबह इसके इसके मकान से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने की अंगूठी के जेवरात एवं नकदी 7700 – रुपये चोरी कर लेने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 27/2026 धारा 331 (4), 305 (।) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
उक्त घटना को अंजाम देने करने वाले अज्ञात आरोपी की तलाश पतासाजी हेतु थाना स्तर पर टीम गठित की गई एवं उक्त दोनों घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण किया गया जो वजीर खान के मकान में एक संदिग्ध मोबाइल एवं संदिग्ध उनी गरम टोपा मिला जिसकी जांच करने पर उक्त मोबाइल फोन कोतवाली थाना क्षेत्र का शातिर हिस्ट्रीशीटर अफरोज उर्फ बिजली का होना पाया गया जिसकी संभावित स्थानों में तलाश पतासाजी की जाकर मटन मार्केट के पास से मिलने पर थाना लाकर बारीकी से पूछताछ की गई जिसके उक्त दोनों स्थानों पर चोरी करने के साथ – साथ विश्वनाथ नगर कबीर वार्ड थाना डुण्डासिवनी में एक सूने मकान में चोरी करने की नीयत से घर का ताला तोडना बताया पर आरोपी के घर से उक्त प्रकरण की चोरी की मशरुका एवं नकदी रुपये विधिवत् जप्त की जाकर आरोपी की गिरफ्तारी की गई है एवं आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल सिवनी भेजा गया है। पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड – पूर्व में भी आरोपी अफरोज उर्फ मारी उर्फ बिजली पिता सलीम खान उम्र 20 वर्ष निवासी भगतसिंह वार्ड पठान चैक सिवनी के विरूध्द थाना कोतवाली सिवनी में नकबजनी के 12 प्रकरण एवं आर्म्स एक्ट का 01, मारपीट का 01 प्रकरण एवं थाना कान्हीवाड़ा में नकबजनी का 01 प्रकरण सहित कुल 15 प्रकरण पंजीबध्द है।


पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता द्वारा चोरी एवं नकबजनी के अपराधों के रोकथाम के लिए निर्देश प्राप्त होते रहें हैं जिनके कुशल नेतृत्व एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती श्रृध्दा सोनकर के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों की धरपकड़ करते हुए आम आदमी को राहत पहुँचाने का प्रयास किया जाता रहा हैं जो इसी क्रम में चोरी की 03 घटनाओं का खुलासा कोतवाली पुलिस ने किया हैं।
जप्तीः- 1. अपराध क्रमांक 20/2026 धारा 331(4), 305 (।) बीएनएस के अपराध में चांदी की 02 जोडी पायल, चांदी की दो जोडी बिछिया, नकदी 5500 – रुपये।

  1. अपराध क्रमांक 27/2026 धारा 331(4), 305 (।) बीएनएस के प्रकरण में आरोपी की एंड्राइड मोबाइल आरोपी का गरम उनी टोपा घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड लीवर एक बैन्टेक्श का पीले रंग का हार नकदी 4000 – रुपये।
    गिरफ्तार आरोपीः अफरोज उर्फ मारी उर्फ बिजली पिता सलीम खान उम्र 20 वर्ष निवासी भगतसिंह वार्ड पठान चैाक सिवनी
    सराहनीय कार्यः थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश तिवारी, उनि दयाराम शरणागत, सउनि संतोष बैन, प्र.आर. चन्द्रप्रकाश अडमे, मनोज मरावी, सौरभ ठाकुर, लोकेश सरयाम, रविशंकर सोनी, सुधीर चैाधरी, मुकेश इनवाती, की विशेष भूमिका रहीं हैं।