सिवनी – संगठन को गतिशील बनने एवं छात्रो की संगठन में सक्रियता को बढ़ाने को लेकर राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार , राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चैाधरी ,प्रदेश प्रभारी द्वय अंकित डेढ़ा ,साहिल शर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चैाकसे के निर्देश अनुसार प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस ( पी.जी. कॉलेज ) एवं डीपी कॉलेज अध्यक्षों एवं उपाध्यक्ष की नियुक्ति की गई।
एनएसयूआई जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह ने प्रधानमंत्री कॉलेज अध्यक्ष- माधव तिरैया ( पिता-छत्रपाल तिरैया उपाध्यक्ष – नागेश धुर्वे ( पता- सुरेश धुर्वे ) एवं डीपी कॉलेज अध्यक्ष – ओवेस अहमद ( पिता-शहजाद अहमद ) को माला पहना कर नियुक्ति पत्र देकर नियुक्त किया।
इस अवसर पर पीजी कॉलेज और डीपी कॉलेज पहुँच कर सैकड़ो छात्रो एवं एनएसयूआई के साथियों ने गाजे बाजे के साथ इस नियुक्ति पर अपनी ख़ुशिया जाहिर की।
धनंजय सिंह ने सभी अध्यक्ष बने छात्रो से कहा कि आपके बनने से निश्चित ही संगठन को नई ऊँचाई की ओर अग्रसर होगा एवं कॉलेज में अध्यनरत छात्रो को उनका हक और अधिकार मिलेगा।







