सिवनी – देश में आजकल पैसो की भूख ने आदमी को इतना भूखा बना दिया है कि सरकार द्वारा पर्याप्त तनख्वाह मिलने के बाद भी रिश्वत जब तक प्रशासन में बैठे कुछ भ्रष्टाचारी रिश्वत नही ले लेते उन्हे नींद नही आती ऐसे कई सारे अधिकारी कर्मचारी अभी भी है आप यदि इनकी पहचान करना चाहते है तो आप आसानी से देख सकते है चंद बरसो में उनके पास कई सारी प्रापर्टी का मालिक हो जाना महंगी कारे रखना,पत्नि के पास मंहगे गहने, रहन – सहन का तरीका अलग हो जाना इन्हे जानने वाले बता सकते है कि इनके पास सर्विस से पहले इनका रहन – सहन और इनके पास क्या कुछ था और चदं बरसो में करोडपति बनने की भूख ने इन्हे भ्रष्टाचारी बना डाला ऐसा ही एक मामला ’पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश पर जबलपुर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही करते हुए अब्दुल वाहब पिता मान्बुद खान निवासी ग्राम साल्हे कोसमी थाना बरघाट जिला सिवनी की शिकायत पर ओमेंद्र कुमार पारधी पिता जगन्नाथ पारधी ग्राम रोजगार सहायक ग्राम पंचायत साल्हे कोसमी तहसील बरघाट जिला सिवनी को दिनांक – 22. जनसरी 2026 को ट्रैप राशि -5000 रु (पांच हजार रु) की राशि लेते हुए आरोपी ओमेन्द्र कुमार पारधी के घर ग्राम साल्हे कोसमी बरघाट जिला सिवनी में आवेदक की पत्नी सबीना बी के नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्राम साल्हे कोसमी में आवास योजना में सबसे पहले नाम जोड़ने एवं आवास की राशि 150000 रूपये का आवंटन जल्दी कराने के लिए 5000 रुपए में आरोपी ग्राम रोजगार सहायक को रंगे हाथों उसके निज निवास से ट्रैप किया गया क आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,13(1)ठ, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है। इस कार्रवाई में ट्रेप दल सदस्य – दल प्रभारी डी एस पी श्रीमती नीतू त्रिपाठी, ट्रैप कर्ता सुश्री शशि मर्सकोले निरीक्षक बृजमोहन सिंह नरवरिया, एवं लोकायुक्त जबलपुर का दल का सराहनीय योगदान रहा।







