’राष्ट्रीय बालिका दिवस पर पुलिस द्वारा सम्‍मान व सृजन कार्यक्रम’
’पुलिस अधीक्षक द्वारा एनएसएस,एनसीसी कैडेट्स को दी आगे बढ़ने व खुश रहने की शिक्षा,साथ ही सामान्य ज्ञान की किताबें भेंट की।’
सिवनी – पुलिस मुख्यालय भोपाल किशोर किशोरियों द्वारा चलाए जा रहे अभियान सम्मान व सृजन’ की गतिविधियों के अंतर्गत ’राष्‍टीय बालिका दिवस’ के अभिनव अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के कुशल मार्गदर्शन व नेतृत्व और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा,पुलिस उपअधीक्षक(अजाक)श्रीमती श्रद्धा सोनकर,नगर पुलिस अधीक्षक सचिन परते,एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट पवन वासनिक,रक्षित निरीक्षक प्रवीण नायडू,नगर निरीक्षक सतीश तिवारी की गरिमामय उपस्थिति व आतिथ्य में रक्षित केंद्र सिवनी में आयोजन किया गया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता द्वारा उपस्थित एनएसएस वालेंटियर्स,एनसीसी कैडेट्स,सृजन स्कूल व दिशा लर्निंग सेंटर के छात्र छात्राओं को जीवन में सफलता के लिए प्रेरित करते हुए ’आत्मअनुशासन,आत्म विश्वास,मेहनत,लक्ष्य के प्रति फोकस,’ को चार बुनियादी सूत्र के रूप में विस्तार से समझाया और बताया कि ’जो सफलता,मेहनत से मिलती हैं,वह शाश्वत होती हैं। साथ ही विभिन्न उदाहरणों और गतिविधियों के माध्यम से उत्साहवर्धन किया।अति.पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा द्वारा अभियान के उद्देश्य व रूपरेखा पर विस्तार से जानकारी दी गई।सभी अतिथियों ने प्रतिभागियों को अपना अमूल्य मार्गदर्शन व अपने अनुभव सांझा किए और शुभ कर कमलों से समसामयिकी व सामान्‍य ज्ञान’ की पुस्तकें सभी को भेंट की गई।कार्यक्रम का संचालन कंट्रोल रूम प्रभारी निरीक्षक ओमेश्वर ठाकरे द्वारा किया गया।आयोजन को सफल बनाने में सूबेदार जितेंद्र रावतकर,सूबेदार गौरव मर्सकोले व पुलिस आरक्षक नारायण ठाकरे,विवेक गोनेकर,विकास रघुवंशी,तरुण कंचनवार,गौस मोहम्मद,आनंद वर्मा,कुणाल सल्लाम,पूजा बघेल,सुषमा वर्मा की सराहनीय भूमिका रही।लेफ्टिनेंट पवन वासनिक द्वारा इस आयोजन पर कैडेट्स व सभी प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन एवं गरिमामय उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त किया गया।यह अभियान किशोरों में यूनिफार्म सर्विसेज के प्रति उत्साह व सर्वांगीण विकास और भविष्य संवारने हेतू फलदायक साबित हो रहा हैं।