सिवनी – जनपद पंचायत कुरई के ग्राम पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक 03 दिन के सामूहिक अवकाश एवं 03 दिवस में हमारी समस्याओं के निराकरण ना होने पर शांतिपूर्ण सामूहिक रूप से अनिश्चितकालीन कलमबंद हडताल पर जाने के संबंध में कलेक्‍टर को ज्ञापन सौपते हुए बताया कि जनपद पंचायत कुरई के समस्त सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक साथी प्रशासकीय प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्जुन ठाकुर एवं अतिरिक्त कार्यकम अधिकारी संजय डहेरिया की कार्यशैली से अत्यधिक परेशान है इस संबंध में सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक साथी की संयुक्त बैठक आहूत की गई जिसमें लिये गये निर्णय अनुसार जनपद पंचायत कुरई में पदस्थ समस्त सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक दिनांक 23 जनवरी 2026 से 03 दिवस के सामूहिक अवकाश पर जा रहे है समस्याओं का निराकरण ना होने पर शांतिपूर्ण सामूहिक रूप से अनिश्चितकालीन कलमबंद हडताल पर जाने के लिए विवश होगें। बैठक में लिये गये निर्णय का विवरण निग्नानुसार है-2 – 3 प्रशासकीय प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी / डिप्टी कलेक्टर के द्वारा जनपद सभा कक्ष में व्हाटएप के माध्यम से प्रसारित सूचना अनुसार दिनांक 22जनवरी 202 4 बजे से ग्राम पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक एवं स्व सहायता सखी की उपस्थिति में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया था जिसमें श्री ठाकुर प्रभारी सी०ई०ओ० द्वारा समीक्षा के दौरान सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक साथियों के साथ अभद्रतापूर्ण व्यवहार किया गया और बहुत ही गंदे तरीके से बेइज्जत किया गया जिसका हमारे द्वारा विरोध किया गया इनके द्वारा पूर्व से भी इसी प्रकार का व्यवहार गाली गलौच एवं असहनीय शब्दों का उपयोग किया जाता रहा है इनके द्वारा मानसिक रूप से प्रताडित किया जाता रहा है साथ ही कार्यालयीन समय के पश्चात् भी रात मे फोन कर टारगेट किया जाता है जिससे हम अत्यधिक आहत है। ग्राम पंचायत कुरई के सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक के साथ भी इसी प्रकार का व्यवहार किया गया है श्री ठाकुर द्वारा प्रतिदिन सुबह चाय नास्ता, रात में चाय, नास्ता एवं हर दूसरे दिन अंडे, मुर्गा बुलाया जाता है साथ ही इनके द्वारा चॉकलेट एलपेनलीबे जस्ट जेली चॉकलेट 50-50 की संख्या में मंगाया जाता है इनके द्वारा विश्राम गृह कुरई ए०सी० लगवाने हेतु अत्यधिक दबाव डाला गया और लगवाने पर मजबूर किया गया प्रति सप्ताह यह छिंदवाडा आना जाना करते है जिसके लिये गाडी की व्यवस्था करने के लिये बाध्य किया जाता है एवं इनके द्वारा यदि जनपद का शासकीय वाहन छिदवाडा ले जाया जाता है तो उसमें डीजल डलवाने हेतु मजबूर किया जाता है। श्री ठाकुर यदि भोपाल जाते है तो इनके आने जाने की टिकिट भी हमसे करवाने हेतु मजबूर किया जाता है। इनकी मांगे पूरी नहीं की जाती है तो अभद्रता एवं अशोभनीय शब्दो का प्रयोग किया जाता है जिससे ग्राम पंचायत कुरई का सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक बहुत आहत हैग्राम पंचायत चिखली के सचिव विवेक सशानकर को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास मिशन 2.0 के सत्यापन के लिए अत्यधिक प्रताडित किया गया जबकि ग्राम पंचायत चिखली में ग्राम पंचायत उप निर्वाचन हेतु आचार संहिता लागू थी फिर भी पीएमएवायजी 2.0 के सत्यापन के लिए मजबूर किया गया जिसमे सत्यापन के दौरान सचिव का पैर फिसल कर गिरने से गंधा एवं हाथ टूट गया है। जो अभी उपचारार्थ है जनपद पंचायत कुरई के अतिरिक्त कार्यकम अधिकारी संजय डहेरिया के द्वारा समीक्षा बैठक में ग्राम रोजगार सहायक, सचिव साथियों के साथ अमर्यादित शब्दो का प्रयोग किया गया है जोकि अत्यधिक पीडादायक एवं मानसम्मान को ठेस पहुंचाने वाले शब्दों का उपयोग किया गया है श्री डहेरिया द्वारा आये दिन सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक साथियों को दिन हो या रात किसी भी समय फोन पर मनरेगा के कार्यों हेतु मानसिक तौर पर प्रताडित किया जाता है जिससे किसी भी साथी के साथ अनहोनी होने की आशंका बनी रहती है। पूर्व में भी इसी प्रकार इनके व्यवहार से आहत होकर जिला प्रशासन को अवगत कराया गया था फिर भी इनके उपर कोई कार्यवाही नहीं की गई जिससे हम सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक बहुत आहत है।
आज की संयुक्त बैठक में उपस्थित सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि प्रस्ताव कमांक 01 से लेकर प्रस्ताव कमांक 04 तक विस्तारपूर्वक चर्चा कर यह निर्णय लिया गया कि श्री अर्जुन ठाकुर प्रशासकीय प्रभारी सी०ई०ओ० जनपद पंचायत कुरई एवं ए०पी०ओ० श्री संजय डहेरिया के पदस्थ रहते हुए हम कोई भी शासकीय कार्य नहीं करेंगे।
अर्जुन ठाकुर प्रभारी सी०ई०ओ० एवं संजय डहेरिया ए०पी०ओ० कुरई को तत्काल हटाया जावे एवं इन पर नियमानुसार कार्यवाही की जावे इनके द्वारा किये गये अभद्रता के कारण इनको जनपद पंचायत कुरई से हटाये जाने तक आज दिनांक 23ध्01ध्2026 से 03 दिवस का सामूहिक अवकाश एवं समस्या का निराकरण नहीं होने पर दिनांक 27 जनवरी 2026 से अनिश्चितकालीन कलमबंद हडताल पर जाने का निर्णय लिया गया साथ ही कार्यवाही के दौरान किसी भी प्रकार की कार्यवाही की जाती है तो उग्र आंदोलन जिला स्तर किया जावेगा जिसकी जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।