जिला भाजपा कार्यालय में केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर आयोजित हुई पत्रकार वार्ता

गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति के सशक्तिकरण का स्पष्ट रोडमैप

सिवनी 07 फरवरी 2026भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय सिवनी में केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता को सिवनी–बालाघाट सांसद श्रीमती भारती पारधी ने संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, वरिष्ठ भाजपा नेता वेदसिंह ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, आनंद शर्मा, प्रदीप राय मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल, सह मीडिया प्रभारी मनोज मर्दन त्रिवेदी सहित भाजपा पदाधिकारी एवं पत्रकार उपस्थित रहे।

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए सांसद श्रीमती भारती पारधी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत 2047 के संकल्पों को सिद्ध करने वाला सशक्त दस्तावेज़ है। यह इस शताब्दी के दूसरे क्वार्टर का पहला बजट है और लगातार नौवीं बार बजट प्रस्तुत करना भारतीय संसदीय इतिहास का गौरवपूर्ण क्षण है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में जब कांग्रेस का शासन था तब भारत 11वीं अर्थव्यवस्था था, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी जी की दूरदर्शी नीतियों और निर्णायक नेतृत्व के कारण आज देश विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेज़ी से अग्रसर है। यह बजट उसी विकास यात्रा की अगली कड़ी है।

ज्ञान (त्रङ्घ्रहृ) मॉडल पर आधारित बजट

सांसद श्रीमती पारधी ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 प्रधानमंत्री मोदी जी के त्रङ्घ्रहृ (त्रङ्घ्रहृ) विजऩ को पूरी तरह प्रतिबिंबित करता है।

ज्ञान अर्थात

(जी)-गरीब, (वाय)-युवा, (ए)-अन्नदाता, और (एन) -नारी शक्ति। इन चारों वर्गों को आत्मनिर्भर बनाना ही इस बजट का मूल उद्देश्य है।

उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए सामाजिक सुरक्षा, आवास, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया गया है, ताकि अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचे। युवाओं के लिए शिक्षासेरोजगार की कड़ी, कौशल विकास, स्टार्टअप, एमएसएमई और नवाचार को बढ़ावा देकर रोजगार के नए अवसर सृजित किए गए हैं।

अन्नदाता यानी किसानों के लिए यह बजट कृषि को लाभकारी और आधुनिक बनाने की दिशा में ऐतिहासिक है। पशुपालन, मत्स्य पालन, प्राकृतिक फाइबर, विशेष फसलों और वैल्यू एडिशन के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने का स्पष्ट रोडमैप इसमें शामिल है। वहीं नारी शक्ति को केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि भारत की ग्रोथ इंजन मानते हुए महिला शिक्षा, सुरक्षा, रोजगार और उद्यमिता को नीति का केंद्र बनाया गया है।

सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी और सर्वसमावेशी बजट

सांसद ने कहा कि यह बजट राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्र निर्माण की भावना से बनाया गया है। देश के कुल कर्ज को जीडीपी के 56 प्रतिशत से घटाकर 50 प्रतिशत तक लाने की योजना वित्तीय अनुशासन को दर्शाती है। 7 हाईस्पीड कॉरिडोर, 12.2 लाख करोड़ रुपये का कैपिटल एक्सपेंडिचर और सेमीकंडक्टर मिशन के लिए 22,500 करोड़ से बढ़ाकर 40,000 करोड़ रुपये का प्रावधान भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर है। इससे मध्यप्रदेश सहित पूरे देश को व्यापक लाभ होगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष का वक्तव्य

भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 यह सिद्ध करता है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार ज्ञान यानी गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूरी तरह समर्पित है। यह बजट सतत आर्थिक विकास के साथ जनअपेक्षाओं को पूरा करने वाला है। उद्योगों को बढ़ावा देने, रोजगार के अवसर सृजित करने और देश को वैश्विक मंच पर मजबूत बनाने की स्पष्ट झलक इस बजट में दिखाई देती है। यह बजट मोदी जी के रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के विजऩ को साकार करता है।

विधायक दिनेश राय मुनमुन का बयान

पत्रकारों को संबोधित करते हुए सिवनी विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 विकास का स्पष्ट रोडमैप है और विकसित भारत के निर्माण का मजबूत आधार है। यह सर्वस्पर्शी बजट है जिससे आर्थिक विकास की गति तेज होगी और गांव से लेकर शहर तक समृद्धि पहुंचेगी।

उन्होंने कहा कि जी रामजी योजना के माध्यम से मजदूरों को रोजगार, ग्राम विकास और ग्रामीण अधोसंरचना को मजबूती देने का सरकार ने बड़ा संकल्प लिया है। अधोसंरचना, सड़क, रेल और शहरी विकास पर किए गए प्रावधान देश के विकास को नई गति देंगे। सेमीकंडक्टर, केमिकल पार्क, नए इकोनॉमिक ज़ोन और ग्राम स्वराज पहल भारत के भविष्य को सशक्त बनाएंगे।

विधायक श्री मुनमुन ने कहा कि यह बजट युवा, महिला, किसान, व्यापारी, मजदूर और विद्यार्थियों सभी वर्गों को सशक्त बनाने वाला है। सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की भावना से प्रेरित यह बजट देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में मजबूत कदम है।

इस अवसर पर सिवनी नगर उत्तर मंडल अध्यक्ष युवराज सिंह रांहगडाले, दक्षिण मंडल अध्यक्ष अभिषेक दुबे सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं पत्रकार साथी उपस्थित रहे।