मोदी सरकार ने मनरेगा का स्वरूप बदलकर देश के ग्रामीण मजदूर किसानों का भारी नुकसान किया है
सिवनी – फरवरी, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राज्य सभा सांसद, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह सिवनी जिले के कुरई विकास खंण्ड के ग्राम परासपानी में आगमन हुआ इस अवसर पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस द्वारा प्रारंभ की गई महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना डॉ. मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री रहते हुये ग्रामीण किसानों मजदूरो को इस योजना के अन्तर्गत रोजगार प्राप्त हो सका, जिससे कि पूरे देश में ग्रामीण क्षेत्र के मजदूर किसानों के जीवन स्तर में सुधार हुआ और आर्थिक आय बढ़ी। सिर्फ नाम बदल देने से योजनाएॅ ठीक ढंग से नही चलाई जा सकती, वर्तमान में मोदी सरकार ने मनरेगा का स्वरूप बदलकर देश के ग्रामीण मजदूर किसानों का भारी नुकसान किया है इस योजना में भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है भाजपा के नेताओं के मशीनों से कार्य कराया जा रहा है और भुगतान भर्जी निकाले जा रहें है स्थानीय लोगो ने क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर श्री दिग्विजय सिंह जी को ज्ञापन भी सौंपा।


भाजपा विधायक संजय पाठक द्वारा जो जमीन इस क्षेत्र में खरीदी है वह जिसकी है उसे दिलायेंगे
दिग्विजयसिंह ने पत्रकारो से बातचीत में कहा कि भाजपा के विधायक, मंत्री दूसरे जिलो के आदिवासियों के नाम पर इस क्षेत्र में जमीने खरीदकर यहॉ के आदिवासियों का अहित कर रहें है, भाजपा विधायक संजय पाठक द्वारा जो जमीन इस क्षेत्र में खरीदी गई है कांग्रेस पार्टी वह जमीन आदिवासियों को वापस दिलाने के लिए संघर्ष करेंगी। कांग्रेस पार्टी ही आदिवासियों का भला कर सकती है। एसआईआर के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से कटवाना चाहती है ऐसा हम हरगिज नही होने देंगे। जैसा कि आप सभी जानते है कि पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का नाम आईस्टीन के साथ लिया जाता था, मोदी जी का नाम किसके साथ लिया जा रहा है मुझे यह आपको बताने की आवश्यकता नही है ट्रम्प से डील कर मोदी ने भारतीय किसानों केे साथ बहुत बड़ा धोखा किया है अब किसान उत्पाद अमेरिका से बिना किसी टैक्स के भारत बुलाये जायेंगे, तो इस देश का किसान जो उत्पादन करेंगा उनके दामो में गिरावट आयेगी, वर्तमान में जो मक्के का रेट है उसी तरह देश एवं प्रदेश के किसानों के फसलो का दाम गिर सकता है।


कार्यक्रम स्थल पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेश मरावी, केवलारी विधायक ठा. रजनीशसिंह, बरघाट के पूर्व विधायक अर्जुनसिंह काकोडिया, प्रदेश कांग्रेस महासचिव राजा बघेल, जिला कांग्रेस संगठन महामंत्री हनीफ खान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहनसिंह चंदेल, घुमक्कड जनजाति प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष देवीसिंह चैहान, अशोक सरस्वार अध्यक्ष जिला पंचायत बालाघाट, शिव सनोडिया, अशोक नरेती, यशपाल भलावी, घनश्याम सनोडिया, राजिक अकील, श्रीमती शांता बाई, श्रीमती सविता करवेती, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य मोन्टू भूरा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष तनवीर अहमद, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राकेश सनोडिया, बालाघाट से अनूप बैस, विष्णु करोसिया, श्रीमती सुयोगिता सक्सेना, सरपंच विजय उइके, निर्वाचन प्रभारी राहुल उइके, आजम दीवान अली, देवेन्द्र ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिवनारायण सिंह उइके, अतुलचंद मालू, मनोज राहंगडाले, नीलकंठ बाहेश्वर, संजय बघेल, विनोद पुरोहित, बब्बलू भाई, धनंजयसिंह, श्रीमती कविता कहार, दिलीप कर्वेती, जिला पंचायत सदस्य दुपेन्द्र अमुले, सतीश सरयाम, नेपाल सिंह उइके, चैनसिंह नरेती, अमर वरकडे, इंदरलाल, राम बाब मरावी, निरंजन धुर्वे, राजकुमार सरयाम, भारद्वाज नरेती, देवेन्द्र मरावी, शिवचंद धुर्वे, बालकिशोर भलावी, उपस्थित होकर ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटी का गठन किया जिसमें उस क्षेत्र के विशेषकर आदिवासी युवाओं को कांग्रेस कमेटी में महत्वपूर्ण स्थान दिया।
सुकतरा ब्लॉक कांग्रेस के अन्तर्गत आने वाले ग्राम परासपानी में ग्राम पंचायक कमेटी के गठन एवं मनरेगा बचाओं संवाद कार्यक्रमक में क्षेत्रीय जनों के साथ साथ जिले की चारो विधानसभा क्षेत्र से बडी संख्या में उपस्थिति रही।