आज तो बच गया दोबारा हमसे ज्यादा बात किया तो तुझे जान से खतम कर देंगे

सिवनी – सत्ता का नशा आदमी को इतना गिरा सकता है आपने ने कभी सोचा होगा और ना सुना होगा लेकिन केवलारी से करीब 20 किलोमीटर सिवनी की ओर आने वाले मार्ग में पडने वाले ग्राम झगरा के सरपंच जो कि कांग्रेस के बहुत बडे नेता बताये जाते है उनके द्वारा गत दिनो एक होटल कर्मी के साथ ऐसा व्यवहार किया गया जिसे सुन आप भी अचंभे में पड जायेंगे पूरे इस मामले में पीडित ने कान्हीवाडा थाने में जाकर जो पुलिस को बताया जिसके आधार पर पुलिस एफआईआर दर्ज कर ली है एफआईआर में बताया गया पीडित ने बताया कि मैं ग्राम मझगंवा थाना धनौरा रहता हूँ।

कक्षा 11वी तक पढ़ा लिखा हूँ। पलारी तिराहा के पास ग्राम मानेगांव में स्थित रायल रेस्टारेंट में काम करता हूँ। दिनाँक 06.02.2026 के रात करीब 11.30 बजे रेस्टारेंट बंद कर काम करने वाले फूला बाई यादव, पिंटू धुर्वे, दीपक वर्मा व नितिन के साथ खाना खाकर बैठे थे की करीब 11.45 बजे करीब रेस्टोरेंट के बाहर से किसे के द्वारा आवाज लगाने पर हम सभी लोग रेस्टारेंट का दरवाजा खोलकर बाहर आये और देखे तो सामने ग्राम झगरा का सरपंच संतोष ठाकुर व गांव के संतोष ठाकुर व दुर्गेश ठाकुर खड़े थे सरपंच संतोष ठाकुर ने बोला कि बोला कि हमे खाना खाना है तो मैने बोला खाना नही मिल पायेगा रेस्टारेंट बंद हो गया है। तो सरपंच संतोष ठाकुर व उसके दोनो साथियो ने मुझे माँ बहन की गंदी गंदी गालिया देने लगे तो मैने उन्हे गाली देने से मना किया तो मुझे पकड़कर रेस्टारेंट के बाहर लाये और बाहर पड़े पत्थर से सरपंच संतोष ठाकुर ने मुझे सिर में बांये तरफ मार दिया और सरपंच संतोष ठाकुर के साथ आये संतोष ठाकुर व दुर्गेश ठाकुर ने मुझे हाथ मुक्तो से मारपीट किये और रेस्टारेंट के बाहर तोड़फोड़ कर नुकसान किये है। मारपीट से मुझे बांये तरफ सिर में, बांये हाथ की कोहनी, बांये पैर के घुटने में चोट लगी खून निकला है दर्द हो रहा है। झगड़ा देख रेस्टारेंट में मेरे साथ काम करने वाली फूला बाई यादव, पिंटू धुर्वे, दीपक वर्मा व नितिन ने आकर बीच बचाव किये है और घटना देखे सुने है। झगड़ा में मेरा मोबाईल कही गिर गया है जो नही मिला है। सरपंच संतोष ठाकुर व उसके दोनो साथी संतोष ठाकुर व दुर्गेश ठाकुर जाते जाते बोल रहे थे आज तो बच गया दोबारा हमसे ज्यादा बात किया तो तुझे जान से खतम कर देंगे की धमकी दिये है। फिर मैने घटना की बात अपने मालिक भुवन सिंह ठाकुर को फोन कर बताया उनके आने पर रेस्टारेंट मालिक भुवन सिंह ठाकुर व फूला बाई यादव के साथ रिपोर्ट करने थाना आया हूँ रिपोर्ट करता हूँ कार्यवाही की जावे। रिपोर्ट पढ़कर देखा मेरे कहे अनुसार लिखी गई है। इस मामले में पुलिस ने बीएनएस की धारा के तहत 296 ( बी ) 115 ( 2 ) 351 ( 2 ) 324 ( 4 ) 3 ( 5 ) मुकदमा दर्ज कर जाॅच प्रांरभ कर दी है।