सिवनी पुलिस के प्रधान आरक्षक योगेश राजपूत के भाई है ब्रजेश और योगेश राजपूत
ब्रजेश राजपूत पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमति प्रतिक्षा राजपूत के पति भी है
अपने आप को समाजसेवक बताते हुए शराब दुकान में तोडफोड और आगजनी करने की खुली धमकी
शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले में हो चुके है पूर्व में गिरफतार
सिवनी – बंडोल पुलिस ने मारबोड़ी के दो सूदखोरों से मुक्त कराये करीब 27 लाख रुपये के वाहन एवं कृषि यंत्र अवैध रूप से ब्याज का गोरखधंधा करने वाले गुंडा बदमाश सहित एक अन्य को किया गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक सिवनी सुनील कुमार मेहता के निर्देशन में,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा, एसडीओपी सिवनी सचिन परते के मार्गदर्शन में क्षेत्र में संपत्ति संबंधी अपराधो एवं रसूखदारो के विरूध्द तत्तस्ता से कठोर कार्यवाही थाना बंडोल पुलिस द्वारा की जा रही है।
10 लाख रूपये के बादले पीडित से ले चुके है 50 से 60 लाख रूपये
पीड़ित राजेश कुमार पाठक निवासी चैडा ने शिकायत दर्ज कराई कि आरोपीगण ब्रजेश राजपूत एवं स्वदेश राजपूत दोनो निवासी मारबोडी से 10-10 लाख रूपये आवश्यकता पड़ने पर ब्याज में लिये थे, जो दोनो आरोपीगणो के द्वारा अनाप-शनाप व्याज जोडकर पीडित से सूद समेत 40 लाख रूपये वसूल चुके है, फिर भी उनके द्वारा ब्याज एवं पेनाल्टी का 60 लाख रूपये की और मांग कर रहे है।
पीडित के 2 टैªक्टर,2 कार और कृषि उपकरण को किया जप्त
न देने पर गाली गलौच एवं जान से मारने की धमकी दे रहे है, साथ ही धमकाकर एवं भय दिखाकर पीडित की स्कार्पियों गाड़ी, दो नग ट्रेक्टर, एक ट्राली, सीडड्रिल, रोटावेटर, एक वैगनआर कार को अपने कब्जे में ले लिये है, पैसा चुकाने पर वापस ले जाने का बोल रहे है जिसकी रिपोर्ट पर उक्त दोनो आरोपियो के विरूध्द थाना बंडोल में अपराध क्रमांक 53ध्2026 धारा 308(4),296,3(5) बी.एन.एस., 3, 4 मध्यप्रदेश ऋणियो का संरक्षण अधिनियम 1937 का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान टीम गठित कर आरोपियो की ग्राम मारबोडी में सकूनत पर जाकर पतासाजी की गई।
गुंडा बदमाश ब्रजेश राजपूत और स्वदेश राजपूत
आरोपीगण गुंडा बदमाश ब्रजेश राजपूत एवं स्वदेश राजपूत को पकडकर अभिरक्षा में लेकर उनके पास रखी पीडित की स्कार्पियो गाड़ी, एक नग ट्रेक्टर, सीडड्रिल, रोटावेटर, एक वैगनआर कार कुल कीमती करीब 27,00,000 -रूपये (सत्ताईस लाख रूपये) का मशरूका जप्त कर मुक्त कराये गये एवं आरोपीगणो को गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही की जा रही है। और भी पीडितो के इनके चंगुल में फंसे होने का पता किया जा रहा है।
ब्रजेश राजपूत थाना क्षेत्र का सक्रिय और अंर्तराज्यीय गुडा बदमाश और अपराधी है
जिसके खिलाफ जिले के बाहर अन्य जिलो में 15 मामले दर्ज है जिसके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई हो चुकी है
इनका सूद का धंधा प्रदेश के अलावा अन्य दूसरे प्रदेश में भी फैला का मकडजाल
ब्रजेश राजपूत थाना क्षेत्र ब्रजेश राजपूत थाना क्षेत्र का सक्रिय गुंडा बदमाश एवं अर्तराज्यीय अपराधी है, जिसके खिलाफ जिला सिवनी के अलावा थाना अमरवाडा छिन्दवाडा, थाना देवलापार एवं महाराष्ट के अन्य जिलों सहित कुल 15 अपराध दर्ज है एवं जिला बदर की कार्यवाही की गई है। गुंडा बदमाश का भाई स्वदेश राजपूत के विरूध्द पूर्व में थाना बंडोल में 03 अपराध पंजीबध्द किये गये है।
सूदखोरो के पास से पुलिस ने किया जप्त
स्कार्पियो गाड़ी, एक नग ट्रेक्टर, सीडड्रिल, रोटावेटर, एक वैगनआर कार कुल कीमती करीब 27,00,000 – रूपये ( सत्ताईश लाख रूपये )
दोनो गंुडा बदमाश और अंर्तराज्यीय ब्रजेश और स्वदेश राजपूत को पुलिस ने किया गिरफतार
पुलिस ने ब्रजेश पिता स्वर्गीय नागेन्द्रसिंह राजपूत उम्र 49 साल निवासी मारबोडी सिवनी दूसरा स्वदेश पिता स्वर्गीय नागेन्द्रसिहं राजपूत उम्र 44 साल निवासी मारबोडी थाना बंडोल को सिवनी के नवनीत कालोनी लूघरवाडा थाना कोतवाली से गिरफतार किया है।
इस काम में थाना प्रभारी बंडोल उ.नि. मनोज जंघेला, सउनि.शिवेन्द्र वसूले, प्र.आर.476 बालमुकुंद बघेल, प्र. आर. 841 संदेश परतेती, प्र.आर.53 जयेन्द्र बघेल, आर.834 सतेन्द्र चंद्रवंशी, आर. 446 संतोष डेहरिया प्रायवेट चालक राजेश बघेल के साथ थाना कोतवाली से प्र.आर. मनोज पाल एवं सौरभ ठाकुर का सराहनीय योगदान रहा।

’’ जनता से अपील है कि किसी भी प्रकार की सूदखोरी अवैध वसूली या धमकी की सूचना तत्काल अपने नकदीकी थाने में दर्ज कराएं। पुलिस द्वारा पैसे मामलों में सख्त कार्यवाही की जावेगीा

बता दें गत दिनो बालाघाट पुलिस थाने के मालखाने में पदस्थ मुंशी राजीव पंद्रे द्वारा मालखाने में रखे 55 लाख रूपये और लगभग 15 लाख के सोने चांदी के जेवरात रखे हुए थे जिसमें से राजीव पन्दे्र के द्वारा मालखाने के पैसे सिवनी आकर जुॅए में हार जाने के मामले को लेकर बालाघाट पुलिस को सिवनी के जुॅआ फड का सरगना विवेक श्रीवास्तव उर्फ गोलू लाला को पुलिस ने गिरफतार किया जिसके मोबाईल के व्हाटशाप से सिवनी पुलिस के प्रधान आरक्षक योगेश राजपूत और शेखर का नाम प्रकाश में आया था जिसमें कुछ तथ्य पुलिस के हाथ ऐसे लगे जिससे बालाघाट पुलिस पूरी तरह संतुष्ट हो गई कि सिवनी पुलिस के हवलदार योगेश राजपूत और शेखर की पनाह में सिवनी क्षेत्र में अपराध करने वाले अपराधी बेखौफ होकर अपराध को अंजाम देने का काम कर रहे थे सिवनी पुलिस को इस बात का अंदाजा भी नही था कि हमारे ही विभाग का हवलदार अपने ही विभाग में सेध लगाने का काम कर रहा है जो कि तनख्वाह तो पुलिस विभाग से पा रहा था लेकिन वफादारी पूरी ईमानदारी से अपराधियो की करने का काम कर रहे थे जिसका काला चिटठा एक अपराधी के व्हाटशाप चैट से मिल गया जिसमें अपराधियो द्वारा किस तरह अपने वफादारो को समय समय पर मंहंगे मंहगे गिफट और हर महिने एक मोटी रकम इनके ऐसो आराम और तक्जरी जिंदगी जीने के लिए मिला करते थे कुछ इस तरह की बाते चैक चैराहो पर आम हो गई है जिसके बाद बालाघाट पुलिस गत दिनो सिवनी के योगेश के भैरोगंज स्थित निवास पर बालाघाट पुलिस कोतवाली पुलिस के साथ आधीरात के बाद नोटिस लेकर पहुॅची थी जहां कोतवाली के थानेदार किशोर वामनकर के सामने एक सिवनी पुलिस का प्रधान आरक्षक योगेश राजपूत किस तरह पुलिस के अपने से वरिष्ठ अधिकारियो से अधिकारियो के सामने बात कर रहा था जहा कुछ लोग और मौजूद थे जिनकी वजह से बालाघाट पुलिस को कार्रवाई करने में भारी दिक्कतो का सामना करना पडा और बालाघाट पुलिस को उल्टे पैर वापस लौटना पडा यह पूरा घटनाक्रम एक विडियो में रिकार्ड हो गया जिसके बाद से योगेश राजपूत एक सुसाइड नोट लिखकर लापता हो गए थे बालाघाट पुलिस ने योगेश के उपर पूरे पाॅच हजार का ईनाम भी घोषित किया था। जिसके एक सप्ताह बाद पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर योगेश राजपूत,ब्रजेश राजपूत,नरेन्द्र गुडडु ठाकुर,अखिलेश खेडीकर,ओमप्रकाश महाराज,कुलदीप ठाकुर के अलावा अन्य लगभग आधा दर्जन लोगो के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने आरोप में मुकदमा बालाघाट पुलिस ने कोतवाली में वरिष्ठ अधिकारियो की मौजूदगी में दर्ज किया गया था।