पुलिस कैसे स्वस्थ,सरल और तनाव मुक्त होकर काम करे
सिवनी – मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक रेंज छिंदवाड़ा राकेश कुमार सिंह,पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा के करकमलों से स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए’
डीआईजी द्वारा सिवनी पुलिस अधीक्षक के कुशल नेतृत्व में किए गए कार्यों की सराहना की गई।और सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि ’पुलिस के साथ जब समाज और सामाजिक संगठन मिलकर काम करते हैं,तब दीर्घकालिक और स्थाई प्रतिफल प्राप्त होते हैं’साथ ही विभिन्न सामाजिक और समसामयिक सरोकारों पर मार्गदर्शन और विस्तार से चर्चा की गई।
इस सम्मान समारोह में एसडीओपी बरघाट ललित गठरे,एसडीओपी अपूर्व भलावी,एसडीओपी केवलारी आशीष भराड़े,सीएसपी सिवनी सचिन परते,कोतवाली प्रभारी निरी. सतीष तिवारी की उपस्थिति रही और कार्यक्रम का संचालन रक्षित निरीक्षक प्रवीण नायडू सर द्वारा व सम्पन्न अभियानों व कार्यक्रमों के वीडियो प्रेजेंटेशन आर. नारायण ठाकरे द्वारा किया गया।

मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे नवाचारों के क्रम में जहां एक ओर पुलिस कैसे स्वस्थ,सरल और तनाव मुक्त होकर काम करे इस हेतू हार्टफुलनेस नियमित ध्यान अभ्यास से जोड़ा जा रहा हैं,साथ ही पुलिस और समाज के बीच संवाद कार्यक्रम सामुदायिक पुलिसिंग गतिविधियों की ओर सृजन, सम्मान,एहसास,सेफ क्लिक,दिशा लर्निंग जैसी अभिनव पहल के माध्यम से किशोरों के आत्मविकास,व्यक्तित्व विकास,कैरियर,नशा मुक्ति,साइबर व ट्रैफिक सेफ्टी, सिविक सेंस हेतू विभिन्न क्रियाकलापों व आयामों पर ध्यान दिया जा रहा हैं।

सिवनी पुलिस द्वारा भी उक्त दोनों ही कार्यक्रमों की सतत् श्रृंखला जारी है। सम्मान समारोह में प्रिसेप्टर डीपी साहू और हार्टफुलनेस सिवनी की पूरी अभ्यासी टीम सुरेश सोनी,मुकेश चैरसिया ,विजय श्रीवास्तव ,मनीषा तिवारी,पूनमचंद सोनी,नरेश मिश्रा,अभिषेक सेन,मुकुल पांडे,दिनेशचंद्र अग्रवाल,उज्जवल शर्मा,प्रकाश सराफ,ईश्वर साहू,राजेंद्र सिंह ठाकुर,तोपसिंह देशमुख,डीएस नागेश,मुकेश शर्मा,अजय चैाबे ,मनोहर साहू ,राजेश नामदेव जिन्होंने रक्षित केंद्र सिवनी व प्रत्येक थानों में सतत् पहुंचकर सामूहिक ध्यान अभ्यास को सिखाया और सफल बनाया। सृजन गतिविधियों में बच्चों को विशेष बस्तियों से पुलिस से जोड़ने में सहयोग हेतू मातृशक्ति संगठन श्रीमती सीमा चैहान और उनकी पूरी टीम,मार्गिक फाउंडेशन कु.शिवानी बघेल,श्रीमती अनुराधा सिंह,कराते प्रशिक्षक ओमकार कश्यप और उनकी पूरी टीम, आनंद शर्मा,अमोल चंद्रा,नृत्य प्रशिक्षिका श्रीमती रितु दहीकर,पतंजलि योग समिति रामेश्वर दुबे,श्वेता मिश्रा और रक्षित निरीक्षक प्रवीण नायडू,सूबेदार जितेंद्र रावतकर,कंट्रोल रूम प्रभारी निरीक्षक ओमेश्वर ठाकरे,प्रभारी यातायात निरीक्षक विजय बघेल और रक्षित केंद्र की टीम,एम टी शाखा,जिनकी अथक मेहनत से उक्त कार्यक्रम और अभियान सफल हुए है,को प्रशस्ति पत्र,स्मृति चिह्न से सम्मानित किया गया और सभी को इसी उत्साह और लगन से आगे भी कार्य करने के लिए बंधाई और शुभकामनाएं दी गई।प्रेस और मीडिया के साथियों के द्वारा इन कार्यों को जन-जन तक प्रसारित करने हेतू सभी के प्रति आभार और कृतज्ञता ज्ञापित की गई।





