सिवनी – आगामी शारदीय नवरात्र एवं पर्वो को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया द्वारा रविवार अष्टमी तिथी को नगरीय क्षेत्र के विभिन्न वार्डो धार्मिक स्थलों मदिरों और विर्सजन घाटो का सुबह से सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरान उनके साथ स्वच्छता निरीक्षक,पर्यवेक्षक,स्वच्छता मित्र एवं निकाय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।


इस अवसर पर नपा अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया ने मठ मंदिर तालाब घाट,बस स्टैंड नाव घाट,दलसागर तालाब घाट शास्त्री वार्ड स्थित सिहवाहिनी मंदिर,सुभाष वार्ड स्थित दादू धर्मशाला,बेलाराम चैक,मंगलीपेठ,छिंदवाडा चैक स्थित शनि मंदिर,दुर्गा चैक,भगतसिंह वार्ड,सुनारी मोहल्ला,कस्तूरबा वार्ड,किदवई वार्ड सहित विभिन्न प्रमुख स्थलों और दुर्गा पंडालों का जायजा लेते हुए समस्त व्यवस्थाओ को जाना।


निरीक्षण के दौरान उन्होने कई स्थानों पर स्वयं पानी के पाईप और श्रमदान के माध्यम से साफ – सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने का भरपूर प्रयास किया।


श्री सनोडिया ने सबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नही होनी चाहिए। पंडालों के आसपास,मंदिरों और घाटों पर नियमित रूप से साफ – सफाई,एंटी लार्वा स्पे्र.फांगिग और शुद्ध पेयजल की उचित व्यवस्था सुनिश्ति की जाए । उन्होने नागरिकों से भी अपील की है कि वे स्वच्छता बनाए रखने में नगरपालिका प्रशासन का सहयोग प्रदान करें और पाॅलिथिन या कचरा खुले में ना फेकते हुए कचरा गाडी में ही डाले।