सिवनी। प्रतिर्षानुसार इस वर्ष भी नगर के विभिन्न वार्डो में नवदुर्गा के अवसर पर नगर पालिका द्वारा जनता के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए साफ सफाई एवं स्वच्छ और सुंदर सिवनी के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया द्वारा आज सुबह शहर के विभिन्न वार्डों का सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरान उनके साथ गुरुनानक वार्ड से पार्षद राजिक भाई, मेजर ध्यानचंद वार्ड से सोहिल पाशा भाई, सुभाष वार्ड से श्रीमती निधि मोंटू एवं शहीद वार्ड से जोएब जकी अनवर जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
अध्यक्ष श्री सनोडिया ने संबंधित वार्डों में भ्रमण के दौरान स्थानीय नागरिकों से प्रत्यक्ष चर्चा की तथा साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर के सभी वार्डों में स्वच्छता का स्तर सर्वोपरि रहना चाहिए, और इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नालियों की नियमित सफाई, कचरा उठाव और जनस्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
अध्यक्ष श्री सनोडिया ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि स्वच्छ और सुंदर सिवनी कृ हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।ष् आइए, हम सब मिलकर अपने आसपास सफाई रखें और सिवनी को प्रदेश का सबसे स्वच्छ शहर बनाएं। निरीक्षण के दौरान वार्डों के गणमान्य नागरिक एवं नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे।







