सिवनी – नशे से दूर रहें, जीवन को खुशहाल बनाएं
नशा जो हमारे समाज और युवा पीढ़ी के भविष्य से जुड़ा है।
नशा चाहे शराब का हो, तंबाकू का, गुटखा, सिगरेट या किसी अन्य मादक पदार्थ का यह धीरे-धीरे हमारे शरीर, परिवार, धन और भविष्य को बर्बाद करता है। नशा समस्या का समाधान नहीं, बल्कि नई समस्याओं की शुरुआत है।
हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम स्वयं नशे से दूर रहेंगे और दूसरों को भी नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करेंगे। खासकर युवाओं को अपनी ऊर्जा नशे में नहीं, बल्कि शिक्षा, खेल, रोजगार और समाजसेवा में लगानी चाहिए।
पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी (भा.पु.से.)’ द्वारा जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज थाना कोतवाली क्षेत्र में बड़ी कार्यवाही की गई।
यह कार्यवाही ’अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं एसडीओपी सिवनी चंचलेश मरकाम’ के कुशल नेतृत्व में की गई।
’कार्यवाही का विवरण -’

थाना कोतवाली क्षेत्र के कुचबंदिया मोहल्ला गंज वार्ड में अवैध कच्ची महुआ शराब बड़े पैमाने पर बनाए जाने की सूचना पर पुलिस द्वारा विशेष योजना तैयार की गई।

इस हेतु ’06 थानों – कोतवाली, लखनवाड़ा, डूण्डासिवनी, बंडोल, महिला थाना, अजाक एवं रक्षित केंद्र सिवनी के लगभग 100 से अधिक पुलिस बल’ की संयुक्त टीम गठित कर गंज क्षेत्र के विभिन्न घरों एवं रेलवे ट्रैक के आसपास एक साथ छापामार कार्यवाही की गई।
कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम को विभिन्न स्थानों एवं रेलवे ट्रैक के पास से –

- ’लगभग 400 डिब्बे’
- ’लगभग 50 क्विंटल महुआ लाहन’
- ’10 भट्ठियां, 20 ड्रम एवं अन्य निर्माण सामग्री’ मिली।
समस्त लाहन एवं भट्ठियों को मौके पर ही विधिवत नष्ट किया गया। कार्यवाही के दौरान ’34(2) आबकारी अधिनियम के तहत 01 प्रकरण पंजीबद्ध’ किया गया है।
’कार्यवाही का विवरण -’
थाना कोतवाली पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कुचबंदिया मोहल्ला गंज वार्ड निवासी ललिता बाई मानाठाकुर पति कपिल मानाठाकुर अपने घर में अधिक मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु रखे हुए है।
सूचना पर पुलिस टीम द्वारा महिला के घर पर दबिश देकर तलाशी ली गई। घर के पीछे बने बाथरूम को चेक करने पर ’15-15 लीटर के 04 प्लास्टिक के केन में भरी हुई कुल 60 लीटर हाथभट्टी महुआ की कच्ची शराब कीमती 6000 – रुपये’ जप्त की गई।
आरोपिया के विरुद्ध थाना कोतवाली में ’धारा 34(2) आबकारी अधिनियम’ के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपिया मौके से फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
’उल्लेखनीय है कि आरोपिया ललिता बाई मानाठाकुर आदतन अपराधी है, जिसके विरुद्ध पूर्व से ही अवैध शराब विक्रय के 30 से अधिक अपराध पंजीबद्ध हैं।- ’
’जप्ती -’ 60 लीटर अवैध महुआ कच्ची शराब कीमती 6000 – रुपये।
इसी क्रम में दिनांक 19 सितम्बर 2026 को थाना प्रभारी बंडोल एवं स्टाफ द्वारा थाना क्षेत्र में सघन ढाबा चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान 04 अलग-अलग ढाबों पर अवैध रूप से कच्ची एवं देशी शराब की बिक्री करते पाए जाने पर ’कुल 04 प्रकरण आबकारी अधिनियम’ के तहत पंजीबद्ध किए गए।
पुलिस टीम द्वारा मौके से ’कुल 18 लीटर अवैध कच्ची एवं देशी शराब कीमती 2980 – रुपये’ जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई।
’गिरफ्तार आरोपी -’
- चंद्रकुमार मर्सकोले
- जगन्नाथ प्रजापति
- सुनील अहिरवार
- गनाराम यादव (सभी निवासी थाना बंडोल क्षेत्र)
’सराहनीय भूमिका -’ थाना प्रभारी उप निरीक्षक मनोज जंघेला, सउनि शिवेन्द्र वसूले, प्र.आर. 53 जयेन्द्र बघेल, आर. 488 अंकित चैरसिया, म.आर. 165 रूकमणी डेहरिया की सराहनीय भूमिका रही।
सराहनीय भूमिका -’ थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश तिवारी, सउनि प्रमोद मालवी, सउनि राजेन्द्र कुमार नागवंशी, सउनि शत्रुधन चैरिया, प्र.आर. मनोज पाल, प्र.आर. मनोज मरावी, प्र.आर. संजय यादव, आर. नवीन तिवारी, आर. सुधीर, आर. संतोष, आर. प्रशांत, म.प्र.आर. निशा, म.प्र.आर. लक्ष्मी, म.आर. दीपाली, म.आर. ममता, म.आर. प्रिया बघेल, म.आर. मंजू नागवंशी, म.आर. रितु बघेल, आर. प्रतीक, आर. अजय युवनाती, चालक आर. मोनू डेहरिया की विशेष भूमिका रही।
जिले में अवैध शराब के विरुद्ध इस प्रकार की सख्त कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
लेकिन उससे पहले एक संदेश आइए, आज हम सभी मिलकर संकल्प लें
“नशा नहीं करेंगे, नशा करने वालों को समझाएंगे,
स्वस्थ समाज बनाएंगे और देश को मजबूत बनाएंगे।”
धन्यवाद। नशे को ना कहिए, जिंदगी को हाँ कहिए







