सिवनी – वरिष्ठ पत्रकार मनीष तिवारी के छोटे भाई जो कि मुख्यालय से लगभग ६० किलोमीटर दूर केवलारी में निवास कर रहे थे पत्रकार मयंक तिवारी का शुक्रवार ११ सितम्बर २६ की शाम 7.00 बजे हृदय गति रुक जाने से दुखद निधन हो गया है, जिनकी अंतिम यात्रा, मोक्ष धाम के लिए निज निवास स्थान बस स्टैंड के पीछे बड़े ग्राउंड केवलारी से आज शनिवार दोपहर 2.30 के समय प्रस्थान करेगी । संवाददूत न्यूज परिवार शोक संतप्त परिवार के साथ दुख की इस घडी में साथ खडा है ईश्वर से हम कामना करते है कि मृतात्मा को ईश्वर अपने चरणों में स्थान दे और शोक संतप्त परिवार को दुख सहन करने की शक्ति दें।







