सिवनी – ग्राम पंचायत कातलबोडी के बम्होडी के केकडी में मनरेगा के तहत तालाब का निर्माण कार्य कराया जा रहा है जहां पर तालाब का निर्माण लगभग 18 – 20 लाख की लागत से किया जाना है लेकिन ठेकेदार और जनपद के अधिकारियो की मिलीभगत से यह तालाब मात्र तीन चार लाख रूपये खर्च कर काम पूरा किया जा रहा है। इस मामले में जनपद सदस्य परसराम सनोडिया ने बताया कि तालाब निर्माण में सीमेंट का उपयोग बहुत ही कम किया जा रहा है साथ ही रेत की जगह डस्ट का उपयोग और नीव जहां एक मीटर गहरी होनी चाहिए तो उसे भी सिर्फ डेढ फिट तो कही दो फिट ही खोदी जाकर कुछ इस तरह का भ्रष्टाचार किया जा रहा है। जनपद सदस्य ने सभी अधिकारियो की लिप्तता जाहिर की। साथ ही इस पूरे निर्माण कार्य को तोडकर फिर से इस निर्माण कार्य को कराया जाना चाहिए साथ ही इस पूरे मामले की जाॅच कर दोषियो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।








