सिवनी – प्रति मंगलवार को कलेक्टेªट कार्यालय में होने वाली जनसुनवाई दिनांक 10 मार्च 2026 को पानी का मुददा छाया रहा जहां ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र की महिलायें अपने सिर पर खाली पानी के बर्तन लेकर कलेक्टर के पास जलापूर्ति करने की मांग रखी तो वही बरघाट के वार्ड क्रमांक 14 एवं 15 में गुणवत्ता विहिन नाली एवं रोड का निर्माण कार्य की शिकायत लेकर सुरेश प्रजापति ने बताया कि बरघाट वार्ड क्रमांक 14 में रानी दुर्गावती गार्डन के सामने महेश सूर्यवंशी के घर के सामने से नाली का निर्माण कार्य प्रारंभ हैं विगत एक महीने से प्रारंभ इस नाली निर्माण का कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा हैं, साथ ही इसका निर्माण बेहद ही घटिया तरीके से किया जा रहा है।
दिनांक 11 फरवरी 2026 को, वार्ड क्र. 15 बरघाट में घटिया से डामरीकरण रोड 800 मीटर जो बना है सिर्फ 3 घंटे में पतला लेयर लगाकर पूरा कर दिया किया गया है। वार्ड वासियों द्वारा बताया गया कि रोड तीन लेयर में बनना था लेकिन ठेकेदार द्वारा 3 घंटे में ही पतला लेबर डालकर रोड बनाई गई जो कि एक ही महिने में उखडने लगी भ्रष्टाचार का इससे बडा क्या प्रमाण चाहिए। जहां रोड खुद अपने नाम से हुए भ्रष्टाचार को चिल्ला चिल्ला कर बयां कर रही है कि मेरे नाम पर भ्रष्टाचार हुआ है जितना मटेरियल मुझे बनाने में उपयोग होना चाहिए वह हुआ ही नही यदि हुआ होता तो आज मेरी चमडी ना उखड रही होती। इस भ्रष्टाचार को अंजाम देने में प्रशासन के अधिकारी तो शामिल है ही साथ ही जनप्रतिनिधियो ने भी आखिर क्यो इस भ्रष्टाचार की अनदेखी की जो सब पर प्रश्न चिन्ह लगाता है।
आगे वार्ड वासियों द्वारा बताया गया कि नाली निर्माण में नीचे (बेस) में लोहा डालने के बाद फोटो खीच कर लोहे की सरिया को निकाल लिया जाता था. साथ ही निर्माण की पिछले 8 दिनों से एक भी तराई का कार्य नहीं किया गया जिससे उसकी मजबूती पर प्रश्न चिन्ह उठ रहा है। आगे शिकायतकर्ता ने कलेक्टर से कि निर्माण कार्य में गुणवत्ताविहिन व कम मटेरियल का उपयोग ठेकेदार द्वारा किया जा रहा हैं जिस कारण नाली बहुत ही लंबे समय तक चलने की उम्मीद नहीं है।
शिकायतकर्ता ने नाली निर्माण एवं डामरीकरण रोड की जांच करवाकर घटिया निर्माण को बंद कराया जाने और वार्ड वासियों के लिए अच्छी गुणवत्ता युक्त नाली एवं रोड का निर्माण कराया जानें। एव शिकायतकर्ता को ठेकदारों से जान का खतरा बना हुआ है इसलिए शिकायतकर्ता को सुरक्षा प्रदान की जाने की मांग की है। जिसकी सूचना शिकायतकर्ता ने मुख्य मंत्री मध्यप्रदेश शासन भोपाल, पुलिस अधीक्षक सिवनी,संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन व विकास जबलपुर,मुख्य नगर पालिका अधिकारी बरघाट,थाना प्रभारी बरधाट को भेजी है।