जिला अस्पताल में आयुष्मान कार्ड और अन्य योजनाओं के कार्ड मान्य नहीं.
सिटी स्किन कराने गए हितग्राही से कर्मचारियों ने कहा नहीं चलता आयुष्मान कार्ड लगेंगे रुपए.
.संवाददूत की पड़ताल में मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी ने कहा मामला संज्ञान में कार्रवाई होगी.
सिवनी – भूख है कि शांत ही नही होती सरकार जितना आदमी जितना भी धनवान हो जाए कुछ लोग पैसा कमाने का शार्टकट अपनाने की कोशिश करते है और वही उनकी बडी भूल होती है जहां वे खुद के बनाए जाल में फस जाते है कुछ ऐसा ही नगर के जिला चिकित्सालय में देखने को मिला भारत सरकार और मध्यप्रदेश सरकार अंतिम छोर तक के व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने के लिए जिला अस्पताल में सभी सुविधाएं उपलब्ध करा रही हैं यहां तक की प्राइवेट टेंडर करके मरीज को लाभ दिलाया जा रहा है पर सिवनी जिला अस्पताल में मरीज का सिटी स्किन करवाने के लिए कंप्यूटर ऑपरेटर ने कहा आयुष्मान कार्ड नहीं चलता.रुपए लगेंगे और रुपए लेने तथा आयुष्मान कार्ड नहीं चलेगा कहने का वीडियो भी वायरल हुआ. संवाददूत की टीम जब पड़ताल करने जिला अस्पताल में अधिकारी और कर्मचारियों के पास पहुंची तो वहा कोई जवाब नहीं दिया गया. मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है आयुष्मान कार्ड धारक को किसी भी प्रकार के रुपए मांगने या देने की आवश्यकता नहीं है. लेकिन जिस तरह वीडियो सामने आया उस पर संज्ञान लिया गया है और कार्यवाही की जाएगी. लगातार जिला अस्पताल में मरीजों तथा हितग्राही के साथ छलावा किया जा रहा है. जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य जिला व्यवस्थाओं पर कई सवाल खड़े हो रहे है।