सिवनी – पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त है जो श्रीमान् के नेतृत्व में समय- समय पर कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरूध्द लगातार कार्रवाई की जाती रही हैं जो श्रीमान् एएसपी दीपक मिश्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सिवनी सचिन परते के मार्गदर्शन में आज दिनांक 08 मार्च, 2026 को कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध शराब की तस्करी कर रहे कुख्यात शराब तस्कर कमल मानाठाकुर को धर दबोचने में सफलता हासिल की।
दिनांक 08 मार्च, 2026 को मुखबिर से सफेद रंग की बुलैरो वाहन में अवैध शराब के विक्रय हेतु शहर में परिवहन की सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी निरीक्षक श्री सतीश तिवारी द्वारा तत्काल थाना स्तर पर टीम गठित कर रेड़ कार्रवाई हेतु मुखबिर के बताये स्थान छिन्दवाड़ा रोड़ द ग्रेड रॉयल होटल के सामने पहुंचकर घेराबंदी कर वाहनों की चैकिंग कि गई जो छिन्दवाड़ा तरफ से आ रहे एक बिना नम्बर की सफेद रंग की बुलैरो वाहन को चैक करने पर बुलैरो वाहन में 14 थैले एवं 11 कार्टून में कुल 339.28 लीटर शराब मिली वाहन चालक से नाम पता व शराब के संबंध में वैध दस्तावेज मांगने पर अपना नाम कमल मानाठाकुर पिता मिठाईलाल मानाठाकुर उम्र 51 वर्ष निवासी रेल्वे कॉसिंग के पास रानी दुर्गावती वार्ड सिवनी का रहना तथा अवैध शराब के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं होना बताने पर बुलैरा वाहन सहित अवैध शराब को जप्त किया गया है तथा आरोपी की विधिवत् गिरफ्तारी कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया है एवं शराब कहां से लाई जा रही थी इसके संबंध में पतारसी की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व भी कोतवाली सिवनी द्वारा 24 जनवरी 2024 को आरोपी कमल मानाठाकुर के कब्जे से एक कार में 223.56 लीटर अवैध शराब मिलने पर 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई थी।
आपराधिक इतिहासः- आरोपी कमल मानाठाकुर के विरूध्द पूर्व में 34(2) आबकारी एक्ट के 02 प्रकरण, 34(1) आबकारी एक्ट के 02 प्रकरण एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने संबंधी 01 प्रकरण पंजीबध्द है।
इस मामले में पुलिस ने कमल मानाठाकुर पिता मिठाईलाल मानाठाकुर उम्र 51 वर्ष निवासी रेल्वे कॉसिंग के पास रानी दुर्गावती वार्ड सिवनी को गिरफतार कर उसके पास से कुल प्लेन मदिरा शराब-180 ली., लाल मसाला-72 ली., मैकडोवल्स रम-43 ली., ऑफिसर च्वाइस व्हिसकी- 35.28 ली., जिनियस व्हीसकी 9 लीटर, कुल- 339.28 अवैध शराब कीमती 86100 – रुपये एवं बिना नम्बर की बुलैरो वाहन कीमती 300000 – रुपये, कुल कीमती 386100- रुपये जप्त किये है।
इस कार्य में थाना प्रभारी कोतवाली सतीश तिवारी, उनि दयाराम शरणागत, सउनि दिनेश रघुवंशी, प्र.आर.मुकेश गोडाने, आर. प्रदीप चैधरी, पंकज सोलंकी, अजेन्द्र पाल, सौरभ ठाकुर, लोकेश सरयाम, रत्नेश कुशवाहा, रविन्द्र डहेरिया, सुधीर डहेरिया, विश्राम धुर्वे, सतीश इनवाती, सिध्दार्थ दुबे, प्रशांत गजभिये, प्रतीक बघेल एवं चालक इरफान की विशेष भूमिका रही।