सिवनी – पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता अपराधों की रोकथाम के खिलाफ न केवल सख्त है, अपितु प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देश प्राप्त हुए हैं जो एएसपी महोदय दीपक मिश्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सचिन परते के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस द्वारा पार्टी के लिए पैसे मांगने के विवाद को लेकर धारदार चाकू से प्राणघातक हमला करने वाला 01 कुख्यात गुण्डा बदमाश प्रिंस मालवीय को गिरफ्तार किया हैं।
पार्टी के पैसे नही दिए तो कर दिया चाकू से हमला
दिनांक 04 मार्च 2026 को प्रार्थी आशीष पिता हरिराम साहू उम्र 23 वर्ष निवासी बारापत्थर सिवनी द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट लेख कराया कि दिनांक 04 मार्च 2026 को दोपहर करीबन 02.30 बजे आरोपी प्रिंस मालवीय द्वारा पार्टी के लिए पैसे मांगने मना करने पर मां बहन की गंदी गंदी गाली देकर जेब में रखे धारदार चाकू से जान की मारने की नियत से हमला कर जांघ में चोट पहुँचाने की रिपोर्ट पर अपराध धारा 296(इ), 109 (1) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया एवं तत्काल थाना स्तर पर टीम गठित कर सभी फरार आरोपी की संभावित लगातार तलाश पतासाजी कर ग्राम मानेगांव से गिरफ्तार कर विधिवत् कार्यवाही करने उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है जहां माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी प्रिंस मालवीय न्यायिक हिरासत में जिला जेल सिवनी भेजा गया है।
आरोपी के उपर जुॅआ सटटा और अवैध हथियार के मामले पंजीबद्ध है
पुलिस ने बताया कि गुण्डा बदमाश प्रिंस मालवीय के विरूध्द पूर्व से ही थाना कोतवाली एवं थाना डुण्डासिवनी में मारपीट जुआ, सट्टा एवं अवैध शस्त्र कब्जे में रखने के कुल 17 आपराधिक प्रकरण पंजीबध्द है।
आरोपी के पास से पुलिस को एक बटन वाला चाकू भी मिला
गिरफ्तार आरोपी – 1. प्रिंस उर्फ भूरा उर्फ रामू उर्फ रानू मालवीय पिता गोधन उर्फ मदन मालवीय उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम मानेगांव थाना डुण्डासिवनी जिला सिवनी। जिसके पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक बटन वाला स्टील का धारदार चाकू जप्त किया है।
इस कार्य में थाना प्रभारी कोतवाली श्री सतीश तिवारी, सउनि जयदीप सेंगर, प्र. आर. मनोज पाल, मुकेश गोडाने, आर. प्रदीप चैधरी, राजेन्द्र राजपूत, प्रवेश धुर्वे, महेश कोराम की सराहनीय भूमिका रही।







