सिवनी – दिनांक 05 मार्च 2026 को श्रीमती अनिता इनवाती पति स्व. परसादीलाल इनवाती निवासी गांधी वार्ड सिवनी द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट लेख करायी कि दिनांक 04 मार्च 2026 की रात्रि में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा इसके घर का ताला तोडकर पर्स में रखे सोने का मंगलसूत्र नकदी 3000 – रुपये एवं एचपी कम्पनी का घरेलू गैस सिलेण्डर किसी ने चोरी कर ले गया है, रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 178/2026 धारा 331(4), 305(।) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
नगर के बस स्टैंड स्थित नजीर होटल में करते थे काम
उक्त घटना को अंजाम देने करने वाले अज्ञात आरोपी की तलाश पतासाजी हेतु थाना स्तर पर टीम गठित की गई एवं घटना स्थल चित्रगुप्त मंदिर के आसपास संदिग्धों के संबंध में आसपास के व्यक्तियों से पूछताछ एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई जो दुकान का ताला तोडकर चोरी करने वाले संदिग्धों की पहचान नजीर होटल में काम कर रहे पूरनलाल यादव निवासी ग्राम बारी थाना छपारा एवं रामनिवास ककोडिया निवासी ग्राम चैरई जिला मंडला के रूप में हुई जिसकी तलाश की जाकर पूछताछ की गई जिन्होने पूछताछ पर घटना घटित करना एवं चोरी किये गये नकदी रुपये से कुछ रुपये खर्च करने की बात स्वीकार करने पर चोरी का मंगलसूत्र, गैस सिलेण्डर एवं नकदी को विधिवत् जप्त किया जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
आरोपियो के पास से पुलिस को ताला तोडने वाली हथौडी भी मिली
पुलिस ने आरोपियो के पास से 01 सोने का मंगलसुत्र, एचपी कम्पनी का गैस सिलेण्डर, नकदी 1400 – रुपये, कुल मशरुका कीमती 155000 – रुपये एवं ताला एवं हथोडी जप्त कर लिया है साथ ही दोनो आरोपियो को भी गिरफतार कर लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता द्वारा चोरी एवं नकबजनी के अपराधों के रोकथाम के लिए सतत् सक्रिय रहते हैं जिनके कुशल नेतृत्व एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सचिन परते के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों की धरपकड़ करते हुए आम आदमी को राहत पहुँचाने का प्रयास किया जाता रहा हैं जो इसी क्रम में चोरी की 01 घटना का खुलासा कोतवाली पुलिस ने किया हैं। इस पूरे कार्य में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश तिवारी, सउनि प्रमोद मालवी, प्र.आर. मनोज पाल, आर. संतोष साहू, विनय सेंगर, अजेन्द्र पाल, सिध्दार्थ दुबे एवं चालक इरफान की विशेष भूमिका रहीं हैं।







