सिवनी – विगत कुछ वर्षो में क्षेत्र में अपराध के क्षेत्र में इजाफा हुआ जिसको लेकर पुलिस भी चिंंितत है तो वही अपराध पर अंकुश लगाया जा सके इस बात को लेकर भी प्रशासन द्वारा अपराधियो पर अकुंश लगाने कई तरह के कानूनी कदम उठाये जा रहे है।
पुलिस को सूचना मिली की आरोपी पिस्टल और चाकू लहरा रहे है
तो वही इसी क्रम दिनांक 04 मार्च 2026 को सूचना मिली कि थाना कोतवाली सिवनी के हत्या के प्रयास में फरार आरोपी अजित उपाध्याय, प्रबुध्द शुक्ला अपने एक अन्य साथी के साथ एक सफेद रंग की कार में पिस्टल, चाकू लहराकर खवासा की ओर से सिवनी जबलपुर नागपुर रोड स्थित दादा गुरु ढाबा के पास आने की सूचना है।
पुलिस ने आरोपियो के पास से एक देसी पिस्टल,एक जिंदा कारतूस और स्पिं्रग वाला चाकू कब्जे में लिया
जो थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश तिवारी के व्दारा त्वरित कार्यवाही करते हुये अपने स्टाफ के साथ उक्त कार का पीछा कर दादा गुरु ढाबा नरेला रोड के पास कार को घेरा बंदी कर पकडा गया कार के अन्दर कुख्यात बदमाश अजित उपाध्याय, प्रबुध्द शुक्ला एवं कार का ड्रायवर आलोक शर्मा उपस्थित मिले तीनों की तलाशी के दौरान, आरोपी अजित उपाध्याय के कब्जे मे अवैध रुप से रखा गया एक देशी पिस्टल, एक जिन्दा कारतूस, आरोपी प्रबुध्द शुक्ला के कब्जे अवैध रुप से रखा एक स्प्रिंग वाला चाकू एवं चालक आलोक शर्मा से एक खाली कारतूस का कैस को आरोपियों से पृथक-पृथक जप्त कर मौके की समुचित कार्यवाही उपरान्त आरोपियों के विरूध्द धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत पृथक-पृथक प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया हैं।

पुलिस अधीक्षक अपराधो की रोकथाम हेतु दिये निर्देश
पुलिस अधीक्षक सिवनी सुनील मेहता द्वारा जिलें एवं नगर में हो रही चाकूबाजी एवं अवैध आर्म्स की घटनाओं की रोकथाम हेतु संदिग्धों एवं आरोपियों को शीघ्र अति शीघ्र धरपकड़ करने हेतु निर्देशित किया गया है जो एएसपी दीपक मिश्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सिवनी सचिन परते के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस सिवनी द्वारा अवैध आर्म्स लिए शहर में घूमने वाले बदमाशों की तलास पतासाजी कर लगातार कार्यवाही की जा रही थी।
जनवरी में नगर के बाहुबली चैक में जानलेवा हमला कर फरार थे आरोपी
जिसके बाद आरोपी अजित उपाध्याय एवं प्रबुध्द शुक्ला के द्वारा दिनांक 30 जनवरी 2026 को बाहुबली चैक वासु उर्फ चित्रेश सूर्या को जान से मारने की नियत से चाकू से वार कर प्राणघातक हमला कर उक्त दोनों आरोपी घटना दिनांक से फरार हो गये थे आरोपी अजित उपाध्याय एवं उसका साला प्रबुध्द शुक्ला गुण्डा प्रकृति के आदतन अपराधी है।
एक के उपर 30 तो दूसरे के उपर 8 अपराध पंजीबद्ध
जिनके विरुध्द थाना कोतवाली, लखनवाडा, डुण्डासिवनी मे विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबध्द है। आरोपी अजित उपाध्याय के विरुध्द कुल 30 अपराध एवं प्रबुध्द शुक्ला के विरुध्द कुल 8 अपराध पंजीबध्द है। और तीसरा आरोपी आलोक शर्मा पिता ओमप्रकाश शर्मा उम्र 45 साल निवासी खैरा पलारी थाना केवलारी जिला सिवनी जिनके कब्जे से एक देशी पिस्टल (कीमती 20 – हजार रुपये), एक जिंदा कारतूस, एक खाली कारतूस का कैस, एक स्टील का धारदार स्प्रिंग वाला चाकू, एक आई 20 कार क्रमाकं एम.पी.22 सी.ए.8239 ( कीमती 7 लाख रुपये ), 5 नग एन्ड्राईड मोबाईल पुलिस ने जप्त किया है। इस पूरे कार्य में थाना प्रभारी कोतवाली श्री सतीश तिवारी, उनि दयाराम शरणागत, सउनि दिनेश रघुवंशी, प्र.आर.450 मुकेश गोडाने, प्र. आर. मनोज मरावी, प्रतीक बघेल, सतीश इनवाती, सिध्दार्थ दुबे, लोकेश सरेयाम, महेन्द्र पटेल, इरफान खान एवं अन्य स्टाफ की विशेष भूमिका रहीं है।







