सिवनी – 09 मार्च 2026, दिन सोमवार से 16 मार्च 2026, दिन सोमवार तक भागवतकथा कथा का आयोजन रखा गया है जिसका समय दोपहर 02 बजे से 06 बजे तक ग्राम पांजरा, तह. केवलारी में रहेगा जिसके पूर्व भव्य शोभा यात्रा- दिनांक 09 मार्च, दोप. 01 बजे तक निकाली जायेगी।


श्रीमदभागवत कथा रूपी गंगा का प्रवाह सात दिनो तक दण्डी स्वामी डॉ. इन्दुभवानन्द तीर्थ जी महाराज, बोरीया कलाँ शंकराचार्य आश्रम रायपुर के श्रीमुख से प्रवाहित होगी इस अवसर पर कथा के यजमान और आयोजक ने बताया कि परमपिता परमेश्वर, अष्टभुजी गौरी माता, माँ बैनगंगा एवं हमारे पूर्वज दादा स्व.श्री नन्हेलाल दुबे एवं पूज्य पिता जी स्व. श्री शेखनलाल दुबे के आशीर्वाद से श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन ब्रम्हालीन प्रातः स्मरणीय परमपूज्य पूज्यपाद् द्विपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य श्री स्वामी स्वरुपानन्द सरस्वती जी महाराज के विशेष कृपा पात्र एवं परम पूज्य प्रातः स्मरणीय अनन्त श्री विभूषित पश्चिमाम्नाय द्वारका शारदा पीठाधीश्वर श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती जी महाराज के कर कमलो द्वारा परमपूज्य 1008 यतिप्रवर दण्डी स्वामी डॉ. श्री इन्दुभवानन्द तीर्थ जी महाराज के मुखार बिन्द से श्रीमद् भागवत कथा रूपी गंगा प्रवाहित होगी।
आप सभी से निवेदन की इस पुण्य अवसर पर सपरिवार उपस्थित होकर कथा का पुण्य लाभ अर्जित करें। एवं हमे सेवा का अवसर प्रदान करें।

कथा के प्रथम दिवस दिनांक 09 मार्च 2026, दिन सोमवार – कलश यात्रा, पंचाग पूजन आवाहन माहत्म्य गोकर्ण कथा,दिनांक 10 मार्च 2026, दिन मंगलवारः-मंगलाचरण, नारद व्यास प्रसंग, शुकागमन, सृष्टि वर्णन, वाराह कथा,दिनांक 11 मार्च 2026, दिन बुधवार कपिलोपाख्यान, सती चरित्र, ध्रुव चरित्र, भरत चरित्र,दिनांक 12 मार्च 2026, दिन गुरुवारः- दिनांक 13 मार्च 2026, दिन शुक्रवारःअजामिल उपाख्यान, प्रहलाद चरित्र, बलि प्रसंग, राम जन्म, कृष्ण जन्म पूतना वध, बाललीला, गोवर्धन प्रसंग, रास प्रसंग,दिनांक 14 मार्च 2026, दिन शनिवारः कंस वध, उध्दत प्रसंग, रुकमणि मंगल विवाह सुदामा चरित्र एवं द्वारीकालीला, परिक्षित मोक्ष के बाद 15 मार्च 2026, दिन रविवारःदिनांक 16 मार्च 2026, दिन सोमवारः- गीता पाठ, हवन एवं पूर्णाहुति (प्रीतिभोज) महाप्रसाद प्रीतिभोज का आयोजन दिनांक 16 मार्च 2026, दिन सोमवार दोपहर 12 बजे से आपके आगमन तक किया जायेगा। भागवतकथा सुनने यजमान एवं आयोजक श्रीमति अनुसुईया दुबे नंदकुमार दुबे, शिवकुमार दुबे,दुर्गेश कुमार दुबे ग्राम पांजरा, तह. केवलारी, जिला-सिवनी (म.प्र.) ने अधिक से अधिक संख्या में पहुॅचने की अपील की है।