सिवनी – 116 की उम्र में पांडे अम्मा का निधन शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी में पदस्थ पी.पी.पांडे की माताजी श्रीमति शांतिदेवी पांडे का 116 वर्ष की उम्र में 6 मार्च २०२६ को आकस्मिक निधन हो गया है,जिनका अंतिम संस्कार उनके निज निवास एकता कालोनी अकबर वार्ड से कंटगी रोड मोक्षधाम में शाम लगभग 5 बजे किया किया जिसके बाद सभी ने मृत आत्मा को ईश्वर अपने चरणो में स्थान दे और शोक संतप्त परिवार को दुख सहन करने की शक्ति ईश्वर उन्हे प्रदान करें ऐसी कामना की गई साथ ही संवाददूत समाचार पत्र परिवार भी शोक संतप्त परिवार के प्रति शोक संवेदना रखते हुए मृतात्मा की शांति की ईश्वर से प्रार्थना करता है।
आपको बता दे हमारे जीवन में माॅ का क्या स्थान होता है इसकी मिशाल सिवनी नगर में श्रीमति शांतिदेवी पांडे ने कायम की। उनके पति की मृत्यु हो जाने के बाद जिस तरह से उन्होने अपने परिवार को संभाला और अपने बच्चो का पालन पोषण कर उन्हे अपने पैरो पर खडा किया। जो कि हम सभी के लिए प्रेरणादायी और अनुकरणीय है ा सभी लोग उन्हे प्यार से माई के नाम से जानी जाती थी। हर दुख और विषम परिस्थितियों में सभी को संबल प्रदान करने का काम करते हुए 116 की आयु में मोक्ष को प्राप्त हुई।
माई के भरे पूरे परिवार में हरि प्रसाद पांडेय बड़े बेटे, लोकेश पांडेय मंझले बेटे कृष्ण कांत पांडेय मंझले बेटे ,पी.पी.पांडेय छोटे बेटे ,श्रीमती लक्ष्मी पांडेय बड़ी बेटी,श्रीमती चंद्रकांता पांडेय बेटी
श्रीमती भारती पांडेय बहु, नाती गजेंद्र पांडे और Dr श्रीमती ऋचा पांडेय नातिन को बड़े ही सुन्दर तरीके से संभाला।