सिवनी – पुलिस अधीक्षक सिवनी सुनील मेहता (भा.पु.से.) के द्वारा दिनांक 28-29 मार्च 2026 की मध्य रात्रि में जिले के समस्त थाना /चौकी में वारंटियों तथा फरार अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु “नाईट काम्बिंग ऑपरेशन” आदेशित किये जाने पर आदेश के परिपालन में दिनॉक 29-03-26 की रात्रि 12 बजे से प्रातः 5 बजे तक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री दीपक मिश्रा के नेतृत्व में समस्त थाना/चौकी प्रभारी शहर एवं देहात द्वारा हमराह स्टाफ के कॉम्बिग गस्त की गयी,जिसके सार्थक परिणाम निकले। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में प्रभावी नाइट कांबिंग गश्त हेतु पुलिस बल को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। रात्रि कांबिंग गश्त में 04 राजपत्रित पुलिस अधिकारी, सभी थाना प्रभारी/चौकी प्रभारी सहित 136 का पुलिस बल कांबिंग गश्त में शामिल रहा। रात्रि कांबिंग गश्त के दौरान जिले में 17 स्थाई वारंट, 50 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए, इसके साथ ही 82 निगरानी बदमाश/गुंडा बदमाश/ सस्पेक्ट को चेक किया गया एवं 08 फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही होटल, ढाबा, लाज,धार्मिक स्थलों एवं 225 से अधिक संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई।