सिवनी – दिनांक 31 मार्च 2026 – नगर के बारापत्थर स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी समता नगर में नवनिर्मित वीर वटकेश्वर महादेव मंदिर के शिखर पर कलश की स्थापना वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित मोहन पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि बारापत्थर स्थित हाउसिंग बोर्ड समता नगर कॉलोनी में नवनिर्मित वीर वटकेश्वर महादेव मंदिर के शिखर पर कलश स्थापना दिनांक 2 अप्रैल 2026, हनुमान जन्मोत्सव, चैत्र शुक्ल पक्ष पूर्णिमा,विक्रम संवत 2083, शक संवत 1948 अभिजीत मुहूर्त, अमृत काल में, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कथावाचक श्रीमाता राजराजेश्वरी दुर्गा चैक दुर्गा मंदिर के आचार्य पंडित राजेंद्र पांडे जी के सानिध्य में विधि विधान पूर्वक कलश का पूजन,अभिषेक कर मंदिर के शिखर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्थापित किया गया। जिसके साक्षी बनें,साधु संत एवं हजारों श्रद्धालुजन।

पंडित मोहन पांडे ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि नवनिर्मित मन्दिर नगर के प्रतिष्ठित परिवार के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहे स्वर्गीय श्री चंद्रभान सिंह एवं स्वर्गीय श्रीमती तारा देवी की स्मृति में उनके सुपुत्र जितेन्द्र सिंह ( पत्रकार ) द्वारा उनके निज निवास बारापत्थर स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी समता नगर के प्राचीन वट वृक्ष में भगवान शिवजी का मन्दिर एवं शिव परिवार की स्थापना बीते वर्ष दिनांक 5 अगस्त 2025 दिन मंगलवार,शक संवत 1947, विक्रम संवत 2082, मास श्रावण,शुक्ल पक्ष, तिथि पुत्रदाएकादशी, नक्षत्र ज्येष्ठा, मंगला गौरी व्रत,अभिजित मुहूर्त में की गई थी। वहीं इनके द्वारा दिनांक 15 फरवरी 2026 फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष चतुर्दशी भगवान शिवजी के प्राकटोत्सव शिवरात्रि के दिन सवा क्विंटल वजनी त्रिशूल महाकाल मंदिर मठ से दर्शन करा कर बैंडबाजों,विशाल शोभायात्रा, नगर भ्रमण उपरांत बारापत्थर वीर वटकेश्वर महादेव मंदिर में स्थापित किया गया है। मन्दिर के कर्ता-धर्ता जितेन्द्र सिंह(पत्रकार) ने बताया कि भगवान भोलेनाथ की कृपा तथा देवलोक एवं पितृलोकवासी माता-पिता के आशीर्वाद से करोड़ों वर्ष के पुण्य प्राप्त हुए होंगे तब हमें इस जन्म में भगवान शिवजी का मन्दिर निर्माण, त्रिशूल स्थापना एवं शिव परिवार जिसमें भगवान शिवजी, माता पार्वतीजी, श्री गणेशजी, श्रीकार्तिकेयजी, नंदीजी व श्रीकीर्तिमुखजी सहित स्थापना करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

वहीं आचार्य पंडित राजेंद्र पांडेजी ने इस संबंध में कहा कि सनातन धर्म में मन्दिर निर्माण, त्रिशूल स्थापना, मूर्ति स्थापना एवं देवाधिदेव महादेव पूजन का विशेष महत्व होता है। अपने आराध्य-पूज्य के मूर्त रूप को स्थापित करना व उसमें प्राणों की प्रतिष्ठा करना धर्म है। जिसके लिए धर्मनिष्ठ जितेंद्र सिंह,धर्मपत्नी राजेश्वरी सिंह, सुपुत्र वीर सिंह एवं सुपुत्री अवीरा सिंह ने इस धर्म को निभाया है। अतः भगवान देवाधिदेव महादेव की कृपा हमेशा इस परिवार पर बनी रहे।