सिवनी – मुख्यालय से महज 23 किलोमीटर की दूरी पर बालाघाट रोड पर स्थित बरघाट जहां आज कल चोरी लूटपाट की घटनाओ में दिन बा दिन उत्तरोत्तर प्रगति होती जा रही है बरघाट नगर का हृदय स्थल बस स्टैंड में शनिवार को जिस दिन साप्ताहिक बाजार लगता है उस दिन भीडभाड का फायदा उठाकर रात आठ बजे के लगभग अंशुल बघेल पिता दिलीप बघेल निवासी वार्ड नं 1 मूडापार बरघाट की नवीन दुकान महाजन ज्वेलर्स जो बस स्टैंड बरघाट में मेन रोड़ पर स्थित है जिसको अंशुल बघेल ने अपने पिता दिलीप बघेल व दुकान के एक कर्मी के साथ रात 8.15 के आसपास बंद किया व सोना चांदी व नगदी को दो अलग-अलग बैग में रखकर अपने कार में कर्मी बरमैया के हाथ रखा दिया व खुद दुकान का ताला लगाने लगा व ताला लगाकर जब पिता व पुत्र , दुकान का कर्मी जब गाड़ी में घर जाने गाड़ी के पास पहुंचे व सब्जी का थैला रखने लगे तब उनको सोना चांदी के दोनों बैग नहीं दिखे तब ढूंढने लगे तब समझ आया कि कुछ गडबड है तब किसी ने बताया कि एक लड़का लेकर जाते दिखा तब उनको ढूंढने का प्रयास किया गया व दुकानों के कैमरे चैक किए गए तब उसमें एक लड़का बैग निकालते दिखा व एक लड़का बाईक लाते दिखा पुलिस थाना बरघाट मे अंशुल बघेल ने इसकी सूचना दी व बताया कि लगभग 25 किलो चांदी, 30 तौला सोना एवं 1.20 लाख रुपए नगदी उसमें थे सूचना मिलते ही टी आई मोहनीश बैश अपनी टीम के साथ चोरों को पकड़ने निकल पकड़े तो वहीं एडिनल एसपी दीपक मिश्रा भी बरघाट पहुंच गए व पुलिस प्रशासन में तैनात एक्सपर्ट भी तुरंत बरघाट पहुंचकर सक्रिय हो गए देर रात तो इन चोरों का कोई सुराग पुलिस नहीं लगा पाई थी अंशुल बघेल के बयान अनुसार लगभग एक करोड़ रूपए की लूट का मामला सामने आ रहा है।