( पुलिस ने चोरी का मशरुका बरामद कर भेजा जेल )
सिवनी – पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता द्वारा चोरी एवं नकबजनी के अपराधों के रोकथाम के लिए सतत् सक्रिय रहते हैं जिनके कुशल नेतृत्व एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सचिन परते के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों की धरपकड़ करते हुए आम आदमी को राहत पहुँचाने का प्रयास किया जाता रहा हैं जो इसी क्रम में चोरी की 01 घटना का खुलासा कोतवाली पुलिस ने किया हैं। दिनांक 02 अपै्रल 2026 को प्रार्थी अमित राजपूत पिता भरतसिंह राजपूत उम्र 42 वर्ष निवासी खेरीटेक सिवनी द्वारा थाना कोतवाली सिवनी में रिपोर्ट लेख कराया कि दिनांक 02 अपै्रल 2026 को हनुमान जन्मोत्सव में पूजा पाठ करने के दौरान रात्रि करीब 08.00 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा इसके जेब में रखे नकदी करीबन 17000 – रुपये चोरी कर लिया है, रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 254/2026 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
उक्त घटना को अंजाम देने करने वाले अज्ञात आरोपी की तलाश पतासाजी हेतु थाना स्तर पर टीम गठित की गई एवं घटना स्थल बालस्वरूप हनुमान मंदिर के आसपास संदिग्ध के संबंध में आसपास के व्यक्तियों से पूछताछ एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर प्रार्थी का पीछा करने वाले एक संदिग्ध की पहचान इस्लाम खान पिता असलम खान निवासी टिग्गा मोहल्ला सिवनी के रूप में हुई जिसकी तलाश की जाकर पूछताछ की गई जिसने पूछताछ पर प्रार्थी के जेब से पैसे निकालने की बात स्वीकार की तथा कुछ पैसे खर्च कर लेना तथा 7250 रुपये पास में होना बताने पर रुपयों सहित एक पर्स विधिवत् जप्ती एवं आरोपी इस्लाम खान की गिरफ्तारी की जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। इस मामले में कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी बताया कि आरोपी के द्वारा शेष पैसे कहां कैसे कहां – कहां खर्च किए और किसकी उधारी चुकाई इस सब बातो की जाॅच की जा रही है ताकि पता चल सके कि 17000 में से जप्ती के अलावा शेष पैसे आरोपी ने कहां और कब कैसे खर्च किए।
उल्लेखनीय है कि आरोपी इस्लाम खान के विरूध्द पूर्व में भी थाना कोतवाली अपराध क्रमांक 66/2021 धारा 25 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबध्द है।
इस कार्य में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश तिवारी, प्र. आर. संजय यादव, मनोज पाल, आर. मुकेश चैरिया, राजेन्द्र राजपूत की विशेष भूमिका रहीं हैं।







