01 लाख रुपये का मशरुका बरामद
सिवनी – पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता व्दारा चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाने हेतु तत्परता से कार्यवाही हेतू निर्देशित किया जाता रहा है साथ ही अपराधियो के विरुध्द भी सख्ती से कार्यवाही हेतू प्रयत्नशील रहते है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं अनु. अधिकारी (पुलिस) सिवनी सचिन परते के मार्गदर्शन में उक्त सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुये पूर्व में भी सक्रियता से कार्यवाही की जाती रही है।
दिनाँक 04 अपै्रल 2026 को रामदयाल यादव निवासी जनता नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह आपने पारिवारिक कार्यक्रम में मोहल्ले मे परिवार सहित गया था उसी समय रात्री मे अज्ञात चोरो द्वारा सोना चांदी एंव नगद रुपये घर का ताला तोड कर चुरा लिये है जिसकी रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द क्रमांक 175/2026 धारा 331 (4), 305 (ए) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी चैनसिंह उइके द्वारा आरोपियो की तलाश पतासजी हेतु थाना स्तर पर टीम गठित की जाकर आरोपियो की धरपकड हेतु क्षेत्र मे टीम रवाना की गई।
डूण्डासिवनी पुलिस व्दारा तत्परता दिखाते हुये कुछ संदेही से पूछताछ की गई, मुखबिर लगाये गये चंद घंटो के भीतर तीन संदेही को हिरासत मे लेकर सख्ती से पूछताछ करने पर चोरी करना कबूल किये, जिनके कब्जे से चोरी किया गया सोना चांदी के जेवरात बरामद किये गये तीनो अपचारी बालको को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
आरोपी का नामः- 03 नाबलिग अपचारी बालक ।
एक सोने का मगंलसूत्र ,सोने की सात पत्ती,चांदी की एक जोडी पायल,चांदी के हाथ के कंगन,चांदी एक जोडी बिछिया पुलिस ने जप्त किए है।
इस मामले में निरीक्षक चैनसिंह उइके के नेत्तृत्व मे सउनि निसार खान, संजय बघेल, प्र.आर.उमेश्वरी चैधरी, आर. नितेश राजपूत, विक्रम देशमुख, कृष्णकुमार भालेकर, हिमेन्द्र सहारे, रवि धुर्वे, अंशुमन राजपूत, मिथलेश सूर्यवंशी, रघुराज यादव का योगदान सराहनीय रहा।