सिवनी – दिनांक 07 अपै्रल 26 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना डुण्डासिवनी क्षेत्र अंतर्गत मंडला रोड कबीर वार्ड गोण्डी मोहल्ला के पीछे कुछ लोग ताश के पत्तों पर हार जीत का दांव लगा रहे हैं। सूचना तस्दीक पर थाना प्रभारी चैनसिंह उइके के नेतृत्व मे थाना डुण्डासिवनी की टीम गठित कर जुआ रेड कार्यवाही की गई जो घेराबंदी कर 03 जुआडिओ को पकडने मे सफलता प्राप्त हुई। सभी जुआडियो से कुल 2650 – रुपये नगदी एवं 52 ताश के पत्ते जप्त किये गये। आरोपियो के विरुध्द अपराध क्रमांक 178/26 धारा 13 जुआ एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
इस मामले में पुलिस ने शुभम पिता ज्ञानचंद यादव उम्र 28 साल, जगदीश पिता रमेश यादव उम्र 32 साल,आकाश पिता राजेन्द्र यादव उम्र 28 साल कबीर वार्ड डूण्डासिवनी को गिरफतार कर उनके पास से कुल 2650 – रुपये नकद, 52 ताश के पत्ते जप्त किये गए।







